पर्वतीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर पानी की दिक्कत रहती हैl इसी को देखते हुए ऑड़ीसा के पर्वतीय और आदिवासी बहुल इलाके के एक रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए हवा से पानी तैयार किया जा रहा हैl
पूर्व तटीय रेलवे (ईसीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि रेल नेटवर्क में यह ऐसा पहला प्रयोग हैl उन्होंने बताया कि यह है कामयाब होने के बाद अन्य रेलवे स्टेशन पर भी उपलब्ध कराया जाएगाl
अधिकारी ने बताया, कि यह रेलवे स्टेशन भुवनेश्वर से 407 किलोमीटर दूर रावली के दुर्गम इलाके में पड़ता हैl यहां पीने का पानी बराबर सप्लाई करने में बड़ी मुश्किल आ रही थीl यहां तक कि ट्यूबवेल लगाने की कोशिश का भी कोई नतीजा नहीं निकलाl अब जो मशीन लगी हैl वह वातावरण से हवा पाकर उसे एक कंडेंसर से गुजरती हैl ताकि गर्मी के चलते भाप पानी में तब्दील हो जाएl
ओडिशा के रायगढ़ जिले में रायगढ़ सिंगल लाइन की स्टेशन पर 25 अप्रैल को यह मशीन लगाई गई थीl यहां 3 ट्रेनें रुकती हैंl यह मशीन 50 फ़ीसदी की कम आद्रता पर भी और 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर काम करती हैl यह 1 दिन में 120 लीटर पानी बना सकती हैl इससे पेयजल संकट खत्म हो गया हैl इस पर ₹2 लाख का खर्चा आया हैl अब इसका सफल भविष्य की सफलता को देखते हुए अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी इस उपकरण को लगाया जाएगाl ताकि पानी की किल्लत ना होl

No comments:
Post a Comment