Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Saturday, 19 May 2018

श्रीदेवी की मौत दुर्घटना नहीं साजिश के तहत, एक पुलिस वाले का दावा !

जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत खबर ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया थाl पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई थीl हालांकि उनके परिवार और दोस्तों ने इस दुख के साथ जीना शुरु कर दियाl इसी बीच उनकी मौत की खबर फिर से सुर्खियों में हैl क्योंकि एक पूर्व पुलिस वाले का कहना है, कि श्रीदेवी की मौत दुर्घटना नहीं मेरे विचार से साजिश के तहत हत्या की गई हैl



प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पूर्व पुलिस वाले का कहना है, की बाथटब में डूबकर हुई उनकी मौत के पीछे सोची समझी साजिश हो सकती हैl उनका कहना हैl कि उन्हें यह दुर्घटना नहीं मर्डर का मामला लग रहा हैl


रिपोर्ट्स के मुताबिक वेदभूषण नाम के पूर्व सिपाही का दावा है, कि जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई थीl मौत के बाद उन्हें श्रीदेवी की कमरे में जाने की इजाजत नहीं मिली थीl लेकिन उन्होंने बगल वाले कमरे में जाकर उनका डेथ सीन तैयार करके देखा थाl जिससे उसको यह साजिश का मामला लग रहा हैl पूर्व पुलिसवाले ने बताया, कि उन परिस्थितियों में एक्सीडेंटल ड्राउनिंग होने की बात उनकी समझ से परे हैl
रिपोर्ट्स के मुताबिक वेदभूषण ने यह भी दावा किया है कि किसी को सांस रुकने तक वास्तव में जबरदस्ती डालना और बिना सबूत छोड़े निकल जाना बेहद आसान हैl

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकर सुनील सिंह की याचिका खारिज की हैl जिसमें उन्होंने श्रीदेवी की रहस्यमई मौत की जांच करने को कहा थाl गौरतलब है कि दुबई में रहस्यमई परिस्थितियों में हुई श्रीदेवी की मौत के बाद मौत का रहस्य काफी गहरा गया हैl


यह बड़ी दुखद खबर थीl जब लोगों को पता लगा कि श्रीदेवी की मौत हो गई हैl कुछ समय पहले श्रीदेवी की रहस्यमई मौत हो गई थीl आपको बता दें, कि दुबई में रहस्यमय परिस्थितियों में श्रीदेवी का का शव बाथटब में मिला थाl उसको पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा शराब पीने की वजह से उनकी मौत हुई थीl

No comments:

Post a Comment