हम आपको ऐसी खबर से अवगत करा रहे हैंl जो सुनकर आपको अजीब लगेगाl यह खबर लखनऊ एयरपोर्ट की हैl जहां पर एक यात्री को प्लेन में मच्छर होने की शिकायत करना भारी पड़ गयाl
लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को सुबह Indigo की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में सवार हार्ट सर्जन डॉक्टर सौरभ राय मच्छर काटने से बेहद परेशान हो गए थेl उन्होंने इस बात की शिकायत एयरलाइंस कर्मियों से की तो काफी बहस के बाद डॉक्टर सौरभ राय को धक्का देकर प्लेन से उतार दिया गयाl
आरोप के मुताबिक स्टाफ ने प्लेन से उतारते हुए डॉक्टर से कहा, कि मच्छरों से ज्यादा परेशानी है तो दूसरी फ्लाइट से जाओ. जहां डॉक्टर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया. डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर घटना के बारे में बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर कियाl वहीं Indigo ने उन्हें उतारे जाने के पीछे सुरक्षा का हवाला दिया l
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रभु ने ट्वीट किया:
इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को मामले की जांच के आदेश दिए. सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, 'मैंने लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री डॉक्टर सौरभ राय को हिंदी को से उतारे जाने की घटना के जांच के आदेश दिए हैंl'
डॉक्टर सौरभ राय के मुताबिक,
वह सुबह से 06:05 बजे Indigo की 6E 541 फ्लाइट से लखनऊ से बेंगलुरु जा रहे थेl वह बेंगलुरु के नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हार्ड स्पेशलिस्ट हैंl विमान रवाना होने से पहले उन्होंने क्रू मेंबर से मच्छर काटने की शिकायत की थी. इसके बाद एयरलाइंस कर्मियों और डॉक्टर में कहासुनी होने लगीl कर्मचारियों ने उन्हें नीचे उतार दिया और फ्लाइट रवाना हो गईl बाद में डॉक्टर दूसरी फ्लाइट से बेंगलुरु रवाना हुए.
डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया:
जिस वीडियो में लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के अंदर यात्री मच्छर उड़ते हुए देखे जा रहे हैंl
दूसरी वीडियो में डॉक्टर ने कहा, कि मैंने प्लेन में मच्छर होने की शिकायत की, तो स्टाफ ने मुझे धक्का देकर विमान से उतार दिया और कहा कि दूसरी फ्लाइट से जाओ.
विमान कंपनी का पक्ष:
हम शिकायत दूर करने वाले थेl लेकिन डॉक्टर यात्रियों को उकसाने लगे और हाईजैक शब्द बोलने लगेl इन्हीं कारणों से हमें उन्हें नीचे उतारना पड़ा l

No comments:
Post a Comment