Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Saturday, 21 October 2017

ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान अचानक यात्री के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट

दिल्ली से इंदौर जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट मैं एक यात्री के मोबाइल में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया |
यात्रियों ने बताया कि जिस यात्री के मोबाइल में धमाका हुआ | वह दिवाली के लिए परिवार समेत दिल्ली से इंदौर जा रही थी |

क्या था ये मामला 

एक अखबार के मुताबिक मामला जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या नंबर 9W 0791 का है | फ्लाइट नंबर 9w 0791 मैं सवार अर्पित धाल नामकी यात्री ने अपना मोबाइल पर्स में रखा हुआ था | और अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया |

फ्लाइट नंबर 9W 0791 फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 10:20 पर उड़ान भरी थी, यह धमाका उस वक्त हुआ जब विमान में क्रू मेंबर्स  द्वारा यात्रियों को ब्रेक फास्ट दिया जा रहा था |




अचानक ब्लास्ट हुआ

बताया जा रहा है, यह मोबाइल Samsung का था जिस वक्त घटना हुई उस वक्त महिला यात्री ने अपना पर्स पैरों के पास रखा हुआ था | अचानक ब्लास्ट हुआ मोबाइल में आग लग गई और काफी धुआं निकलने लगा |

जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ हवाई जहाज काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था | खबर के अनुसार, इस मामले में जेट एयरवेज की लापरवाही सामने आई है | विमान चालक दल द्वारा विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर ही उतारा गया | बताया यह भी जा रहा है कि विमान में मौजूद आग बुझाने का यंत्र भी काम नहीं कर रहा था | और मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझाई गई | जिससे यात्री घबरा गए |

पैसेंजर की जांच पड़ताल की गई

फ्लाइट के इंदौर पहुंचने पर जेट एयरवेज मैनेजमेंट द्वारा पैसेंजर के मोबाइल और अन्य सामग्री की जांच पड़ताल की गई | इंदौर एयरपोर्ट पर घटना की जानकारी देते हुए इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर आरेमा सान्याल ने बताया कि इस संबंध में यात्रियों द्वारा कोई भी शिकायत नहीं की गई | और ना ही एयरलाइंस की ओर से इस बारे में कुछ बताया गया |

उधर, जेट एयरवेज के सेल्स मैनेजर तारीक अब्बासी ने भी कहा कि उनके पास इस घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है |

यह भी पढ़े:  घर की खुशहाली के लिए मुख्य द्वार पर जरूर करिए पांच...


दुष्कर्म पीडि़ता नाबालिग की इज्जत की लगाई कीमत पंचायत का अजीब फैसला

एक गांव की पंचायत ने अजीब फैसला सुनाया | पंचायत ने दुष्कर्म पीड़ित लड़की की इज्जत की कीमत लगा डाली | यह कीमत सुनकर आप चकित हो जाएंगे | की पंचायत भी किसी की इज्जत की कीमत लगा सकते हैं |

जाने क्या था मामला

घटना उत्तर प्रदेश के संभल की है | असमोली इलाके में 2 दिन पहले एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र आया | दोषी दबंग के परिजनों  के द्वारा पंचायत बुलाई गई | उस पंचायत में एक फैसला लिया गया की दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए पंचायत ने लड़की की इज्जत की कीमत लगा दी | 

पंचायत ने दोषी को बरी करने के लिए डेढ़ लाख रुपए में मामले को सुलझा दिया |

   


कैसे दिया घटना को अंजाम

असमोली थाना इलाके के गांव में रहने वाला किसान अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था | घर में और कोई नहीं था | केवल उसकी नाबालिक लड़की थी | शाम के वक्त गांव के दो युवक किसान के घर गए | 
युवक ने सोच समझकर घटना को अंजाम दिया | एक युवक घर रखवाली करने के लिए खड़ा हो गया | जबकि दूसरे युवक ने घर में अकेली नाबालिग लड़की को देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |

 घटना के वक्त लड़की के परिजन आ गए और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया | और बुरी तरह पिटाई कर डाली|

पंचों ने फैसला लिया

पीड़ित पक्ष के परिजन पुलिस को शिकायत करें | उससे पहले ही समाज के ठेकेदारों ने पीड़ित पक्ष के परिजनों को समझा कर मामले को पंचायत में निपटाने को राजी कर लिया | दोषी युवक के परिजनों ने अगले ही दिन पंचायत बैठा दी | जिसमें पंचायत के कुछ बड़े लोगों और पंचों ने फैसला लिया की दुष्कर्म की शिकार पीड़ित लड़की को डेढ़ लाख रूपए दिए जाएंगे |

पुलिस से पूछने पर पुलिस ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं हैं |

यह भी पढ़े: हरियाणा के मंत्री ने बोला ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस...



Friday, 20 October 2017

हरियाणा के मंत्री ने बोला ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान जानने के लिए पढ़ें कौन है यह मंत्री

राजनीति में उस वक्त एक भूचाल आ गया जब हरियाणा के भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अपने ट्वीट में कहा कि ताज महल खूबसूरत कब्रिस्तान है | अनिल विज बहुत बार अपने बयानों से विवाद पैदा कर चुके हैं |





अनिल विज की विवादित टिप्पणी

ताज महल पर कई दिनों से चली आ रही, विवादित टिप्पणी के बीच आज फिर ताजमहल पर भाजपा नेता संगीत सोम की बयान को लेकर विवाद में रहने वाली हरियाणा की स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को इस ताज महल स्मारक को एक खूबसूरत कब्रिस्तान बताया |

हरियाणा में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री ने अपने ट्वीट से बताया कि 'ताज महल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है |

अनिल विज अतीत में कई बार अपने बयान से विवाद पैदा कर चुके हैं l विज का ट्वीट उत्तर प्रदेश में सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम की घोषणा के बाद आया | जिसमें उन्होंने भारत की विरासत ताजमहल किस स्थान पर सवाल उठाया था l

ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है


ताजमहल को लेकर विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस स्मारक को भारत माता के सपूतों ने अपने खून पसीने से बनाया है | और उसकी सुरक्षा उसकी देखरेख सरकार की जिम्मेदारी है l

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने दावा किया था कि ताज महल भगवान शिव का मंदिर था |  जिसको पहले तेजो महल कहा जाता था | इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया | 17वी शताब्दी में संगमरमर से निर्मित इस स्मारक का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में बनवाया था |

यह भी पढ़े: छोटी उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम जो बना करोड़पति



Thursday, 19 October 2017

छोटी उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम जो बना करोड़पति


एक 19 साल के लड़के ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है | जिसे बड़े-बड़े हासिल नहीं कर पाते | इस लड़के की कंपनी ब्रिटेन की टॉप 18 ऑनलाइन कंपनी में शामिल है | लड़के ने ऐसा कर दिया जो दूसरे लोगों को सोचने पर मजबूर करता है |




उम्र सिर्फ एक नंबर

अंग्रेजी में कहावत है Age is just a number | यानि उम्र सिर्फ एक नंबर है | इस कहावत का मतलब यह है कि आप की उम्र भले ही कितनी कम हो या ज्यादा हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता | हम तो इस कहावत के साथ किसी ऐसे शख्स के बारे में बताने के लिए कर रहे हैं | इस नंबर बहुत ज्यादा होती है लेकिन जीने का तरीका के छोटे बच्चे या कम उम्र शख्स की  तरह होता हैं |

इस कहावत क्या खूब इस्तेमाल एक 19 साल के लड़के ने कर दिखाया | 19 साल के लड़के ने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया हैं |  यह लड़का भारतीय मूल के अक्षय रुपारेलिया नाम का ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पति में शामिल हो गए हैं |

ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पति में शामिल यह लड़का उम्र 19 साल..

अक्षय रुपारेलिया 19 साल की उम्र में एक बहुत बड़े बिजनेसमैन बन गए हैं उसकी कंपनी Doorsteps.co.uk मात्र 16 महीने के अंदर 18 ही ऑनलाइन कंपनियों में शामिल हो गई है | अक्षय रुपारेलिया की कंपनी का मूल्य 12 महीने में 20 lac पाउंड आंका गया है | जिसके बाद वहां के सबसे युवा करोड़पति बन गए |

अपनी पढ़ाई के साथ साथ जमीनी सौदा करने का भी काम करते हैं | अक्षय ने बताया उन्होंने जब से अपना बिजनेस सेट किया है | तब से लेकर अब तक वह 10 करोड़ पौंड कीमत की जमीन का सौदा करवा चुके हैं |  उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 7000 पौंड उधार थी |

उस टाइम उसके लिए एक बहुत बड़ा कार्य था | लेकिन उसकी कंपनी में 12 लोग काम करते हैं | अक्षय के पिता कौशिक एक केयर वर्कर हैं और मां रेणुका लंदन में ही दिव्यांग बच्चों के स्कूल में असिस्टेंट टीचर है |

15 साल में बना अरबपति खुद का प्रोजेक्ट देखो | कहां से आया इतना पैसा..

अक्षय 6 महीने पहले अपनी कंपनी  Doorsteps.co.uk वेबसाइट को लॉन्च किया था | इसलिए पहले अक्षय ने एक कॉल सेंटर को कॉन्ट्रैक्ट दिया | ताकि स्कूल में क्लास नहीं हो तो कॉल सेंटर क्लाइंट के सवालों का जवाब दें | और फिर क्लास के बाद अक्सर खुद क्लाइंट से बात करते |

अक्षय की कंपनी प्रॉपर्टी बेचने के लिए ब्रिटेन में सेल्फ एंप्लॉयड मदर्स की सहायता लेते हैं | खास बात यह है की प्रॉपर्टी बेचने के लिए हजारों पाउंड वसूलने के बजाए उनकी कंपनी बहुत कम रकम लेती हैं | यही वजह है कि कंपनी कम समय में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर कर सकी | उसके मुताबिक लोग मांओ पर भरोसा करते हैं | मेरे साथ जो भी मां करती है उसे ईमानदार होना चाहिए | जो सिर्फ एक सच बताएं |

पढ़ाई करने का ऑफर आया

अक्षय को oxford university मैथमेटिक्स की पढ़ाई करने का ऑफर आया | परंतु उन्होंने अपने बिजनेस पर ध्यान दिया और आगे बढ़ने का फैसला किया | आपको बता दें अक्षय कंपनी के प्रॉफिट से हर महीने 1000 पाउंड की बचत कर रहे हैं | ताकि वह खुद की कार खरीद सके |

सच में यह साबित कर दिया है अगर आपमें जज्बा है जुनून है तो आप कुछ भी हासिल कर सकते | चाहे आप की उमर कितनी भी छोटी क्यों ना हो कितनी ही बड़ी ही क्यों ना हो | अक्षय को हमारी ओर से उसके बिजनेस के लिए ढेरों शुभकामनाएं |

यह भी पढ़े:  जेफ बेजॉस हो सकते हैं दुनिया के पहले अरबपति


Wednesday, 18 October 2017

घर की खुशहाली के लिए मुख्य द्वार पर जरूर करिए पांच उपाय

आज खुशियों का एक ऐसा त्यौहार है जिस को दीपावली के नाम से जाना जाता है | जिसकी प्रतीक्षा हर हिंदू धर्म के लोग करते हैं | इसे नई शुरुआत का भी त्यौहार माना जाता है | घरों का रंग रोगन किया जाता है | और लोग नए वस्त्र धारण कर साल भर की खुशहाली की कामना करते हैं |

इस दिन मां लक्ष्मी देवी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है | बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते कि दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे की पूजा का भी विशेष महत्व है| मुख्य दरवाजे की पूजा से मां लक्ष्मी देवी की अपार कृपा बनती है | नए रोजगार नौकरी और व्यापार में वृद्धि होती है | दिवाली के मौके पर हम पांच ऐसे उपाय बता रहे हैं | जिससे देवी लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त की जा सकती है |

#1. चांदी का स्वास्तिक

घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना लाभदायक होता है | अगर चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा पा सकते हैं | तो मुख्य दरवाजे पर रोली का स्वास्तिक बना सकते हैं | यह रोली का स्वास्तिक सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता रहता है | और मां लक्ष्मी देवी का आशीर्वाद बना रहे |


#2. तोरण बनाकर करें स्वागत

मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी देवी भक्तों के घरों में वास करने आती हैं | इसलिए घर के मुख्य द्वार दरवाजे पर मां लक्ष्मी देवी आगमन के लिए उनके स्वागत के लिए विधि विधान से तोरण बनाना चाहिए और आम और केले के पत्तों से तोरण बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है | इस में हम पुष्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |

#3. साफ बर्तन में पानी भरकर रखें

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दीवाली के मौके पर सुंदर बर्तन में पानी भर कर रखना चाहिए पानी में मौसमी सुगंधित फूल भी डाल दे मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह को मुख्य दरवाजे पर अंकित करना चाहिए ध्यान रहे पैरों के निशान घर के अंदर की तरफ हो मानो मां लक्ष्मी घर के अंदर प्रवेश कर रही हो |

#4. दो कलश की स्थापना

दिन दो स्वच्छ कलश मुख्य दरवाजे पर रखने से लाभ मिलता है | कलश में जल भरकर मुख्य दरवाजे के दोनों और रख दें | ध्यान रहे एक कलश उत्तर दिशा की ओर दूसरा पूर्व कलश दिशा की ओर हो | इस तरह की विधि से धन प्राप्ति के सुंदर योग बनते |

#5. अष्टमंगला

दिवाली के मौके पर घर के मुख्य द्वार पर अष्टमंगल रखना शुभ माना जाता है | अष्टमंगला पर एक कमल का फूल भी रखना चाहिए | कमल के फूल में  मां लक्ष्मी विराजती हैं | इस उपाय से महालक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करने आती है और अपने भक्तों को धन-धान्य से भरपूर कर देती है |

यह भी पढ़े:  जाने धनतेरस के महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त का समय...


भारत वन 4जी फोन आया ₹97 में अनलिमिटेड डेटा जियो को टक्कर देने

प्रमुख निजी घरेलू मोबाइल ब्रांड Micromax ने BSNL के साथ मिलकर 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन भारत1(Bharat 1) लॉन्च किया है | कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह फोन जिसमें 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है |

Micromax और BSNL सबसे बेहतर मोबाइल अनुभव मुहैया कराने के लिए मिलकर काम करने को वचनबद्ध है | कंपनी ने कहा कि Micromax Bharat 1 4जी फोन देश के डिजिटल खाई को पाटने का काम करेगा | साथ में यूजर्स को बेहतर कम दर ₹97 प्रतिमाह पर बीएसएनएल की अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा सेवाएं देगा |

बीएसएनएल का लक्ष्य

भारत 1 के साथ Micromax और बीएसएनएल का लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को 4जी फोन का यूज कराना हैं | जो इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं | Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा BSNL देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता है और इसका नेटवर्क देश के कोने कोने में उपलब्ध है |

Micromax और बीएसएनएल दोनों का लक्ष्य उन लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है जो अभी तक नहीं जुड़े हैं | हम भारत में उनके साथ इस लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे |
       


माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी

BSNL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा,' हमें माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी पर गर्व है  जो एक निजी घरेलू कंपनी है | जिसने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 15 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स का योगदान दिया है |

यह संख्या बढ़ती जा रही है | हमें भरोसा है हमें विश्वास है कि भारत वन फोन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा का अनुभव मिलेगा | जो अब तक कभी नहीं मिला |


यह है फीचर्स

Micromax बाद वन में 4जी Volte के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है | फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए 12 MP का रियल और फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है | 2000 एमएएच की बैटरी से लैस यह ड्यूल सिम सपोर्ट वाले फोन 22 घरेलू लैंग्वेज सपोर्ट करता है | आपको इसमें 100 टीवी चैनलों का sport भी मिलेगा | जिसमें ढेर सारे गाने और वीडियो का आप उपयोग कर पाएंगे |


यह भी पढ़ें:  जियो को टक्कर देने उतरा Vodafone , मिलेगा 200 GB डेटा

BSNL का कहना है, कि इसमें भारत इंटरफेस फॉर मनी भीम ऐप फ्री लोडेड मिलेगा | क्वालकॉम के उपाध्यक्ष और क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष लहरी पॉल्सन ने कहा क्वॉलकॉम 205 मोबाइल प्लेटफार्म की शक्ति से संचालित भारत वन लाखों यूजर्स को 4जी वीओएलटीई भुगतान और अवसरों के नए युग तक पहुंचने में मदद करेगा |


WhatsApp ने शुरू किया है नया फीचर जानने के लिए देखें

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर लॉन्च किया है | इसे शॉर्ट टर्म यूज़ के लिए डिज़ाइन किया गया है यह फीचर यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार के साथ आपने रियल टाइम लोकेशन शेयर करने की अनुमति देता है और सहूलियत मिलेंगी |

ऐसे करेगा काम नया फीचर WhatsApp का

पहले आप पहले एप स्टूडियो गूगल प्ले में जाकर अपने WhatsApp को अपडेट करें WhatsApp ऐप को अपडेट करने के बाद उसको ओपन करें | ऐप खोल कर उस कांटेक्ट पर जाए जिसे आप अपना लोकेशन शेयर करना चाहते है | चैट बॉक्स खोलें और सेंड बॉक्स में अटैचमेंट खोलकर अपनी लोकेशन पर टाइप करें |

यहां शेयर लाइव लोकेशन का नया ऑप्शन नजर आएगा | इस पर टाइप करें और भेजने का ऑप्शन चुनें | अब वह कोंटेक्ट आपका लाइव लोकेशन एक रियल टाइम मैप पर देख सकता है |

रियल टाइम लोकेशन

लाइव लोकेशन share करना चाहते हैं तो ग्रुप का हर सदस्य आपकी रियल टाइम location देख सकते हैं | WhatsApp ने यह फीचर एंड्रॉयड और ios के लिए पेश किया है और जल्द ही आपको इसका फायदा मिलने लगेगा |



मान लो कि आप कहीं जा रहे हैं तो आप अपनी रियल टाइम लोकेशन अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं | वह दोस्त या परिवार के सदस्य अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने तक आप की लोकेशन देख सकते हैं वह देख सकते हैं कि आप कहां पर हैं |

करीबियों से शेयर कर सकेंगे अपनी लाइव लोकेशन

 WhatsApp ने कहा है यह एंड टू एंड एंक्रिप्टेड फीचर है जो कि आप को इस बात का फायदा देता है कि आप किससे और कितनी देर तक अपनी रियल लोकेशन शेयर करना चाहते हैं आप किसी भी वक्त अपनी लाइव लोकेशन को बंद कर सकते हैं चालू कर सकते हैं |

WhatsApp के प्रोडक्ट मैनेजर जाकिर खान ने बताया, 'लाइव लोकेशन के तहत आप अपनी लोकेशन चैट में शेयर करते हैं आप जिस व्यक्ति के साथ से लोकेशन करना चाहते हैं वह मैप में अपडेट होने के साथ आपकी रियल टाइम लोकेशन देख सकते |

WhatsApp ने लिखा है | चाहे आप अपने दोस्तों से मिलने जा रहे हैं यहां अपनों को बताना चाहते हैं | कि आप सेफ है या आप अपना सफर किसी के साथ बांटना चाहते हैं | यह एक आसान और सेफ है | लोगों को बताने का कि आप कहां पर हैं और सुरक्षित हैं |
   
यह भी पढ़े:  आपको था जिसका लंबे समय से इंतजार हुआ खत्म | WhatsApp लाया यह फीचर


Tuesday, 17 October 2017

हरियाणा की गायिका हर्षिता दहिया की हत्या नजदीक से दागी गोलियां

हरियाणा में स्टेज शो के लिए मशहूर गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है |
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक हर्षिता को पानीपत की इसराना में बदमाशों ने गोली मार दी | पुलिस के मुताबिक हर्षिता दहिया को बेहद करीब से गोली मारी गई | पुलिस के मुताबिक उसको चार गोली लगी |

मशहूर डांसर सपना चौधरी

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की ही तरह हर्षिता भी रागनी गाती और उस पर डांस परफॉर्म करती थी |  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हर्षिता दहिया के शव को कब्जे में लेकर पानीपत की सिविल हॉस्पिटल में भेज दिया | 


कैसे हुआ ये हादसा

पुलिस ने बताया हर्षिता इसराणा के गांव चमराडा में एक कार्यक्रम को करने के बाद लौट रही थी तभी उन पर हमलावरों ने हमला कर दिया हमले के वक्त हर्षिता वैगन आर कार में सवार थी | और उनके साथ कुछ और लोग भी बैठे थे |

पुलिस ने घटना का जायजा लिया पुलिस ने घटना की जगह का जायजा लेने के बाद कहा की पहली नजर में लगता है कि हमलावर हर्षिता को ही मारना चाहते थे | इसलिए उन्होंने उसे ही निशाना बना कर गोलियां चलाई |

हर्षिता की ख्याति सारे हरियाणा में बढ़ती जा रही थी

पिछले कुछ समय से हर्षिता की ख्याति सारे हरियाणा में बढ़ती जा रही थी वह सपना चौधरी की हिस्सों में काफी मशहूर हो चुकी थी | पूरे हरियाणा में कहा जाता है कि सपना चौधरी के साथ मिलकर हर्षिता रागिनी की प्रसिद्धि को बढ़ा रही थी |

इन दिनों सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा ले रही है हर्षिता के स्टेज शो का वीडियो इंटरनेट पर भी काफी देखा जाता है वह अब तक रागनी कि लगभग सात एल्बम लॉन्च कर चुकी थी |

हर्षिता का गांव

हर्षिता सोनीपत के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली थी हालांकि पिछले कुछ समय से वह नरेला में रहती थी | उसके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था | दोनों बहनों की शादी हो चुकी है | आपको पता होगा कि पिछले साल सपना चौधरी भी धमकियों और बदनामी के चलते खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है |

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके बताया था कि मेरी जान को खतरा है





जाने धनतेरस के महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त का समय

धनतेरस से हिंदू लोग दिवाली के बेहद लोकप्रिय त्योहार की शुरूआत करते हैं | हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली की शुरुआत के रूप में चिन्हित होने के अलावा धनतेरस कार्तिक महीने का तेहरवे दिन भी होता है | धनतेरस देश भर में हिंदू परिवारों और दुनिया के लिए एक शुभ अवसर होता है |

धनतेरस का अर्थ

धनतेरस का अर्थ होता है | धनतेरस को दो भागों में बांटा जा सकता है | हिंदी में धन का अर्थ होता है | धन और शब्द तेरा का अर्थ है | इस प्रकार धनतेरस के तेरहवें दिन | इस प्रकार धनतेरस के दिन हिंदू देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है जो धन देने वाली देवी होती है |


    

धनतेरस पर इस विधि से करें पूजा चमक जाएगी आपकी किस्मत

धनतेरस हिंदू लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि धनतेरस के शुभ दिन पर लोग सोना - चांदी और बर्तन इत्यादि खरीदना शुभ मानते है | ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यह कहां गया है कहां जाता है की देवी लक्ष्मी खुश होकर हिंदू परिवारों पर धन की वर्षा करती हैं |

कुबेर जो धन के देवता

वास्तव में धनतेरस पर पूजा न केवल देवी लक्ष्मी के लिए की जाती है अपितु कुबेर के लिए भी यह पूजा की जाती है | कुबेर जो धन के देवता होते हैं | कई हिंदू परिवारों में धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की पूजा साथ की जाती है | कहां जाता है यह भगवान से मांगी प्रार्थनाओं के लाभ को दोगुना कर देता |

धन ही नहीं तंदुरुस्ती का वरदान मिलता है

आइए जाने धनतेरस पर क्या है पूजा का शुभ समय |
         
धनतेरस पर पूजा का समय 19:32 मिनटअपराह्न से 20:18 बजे तक |

प्रदोष काल 17:49 बजे से 20:18 अपराह्न तक |

वृषभ काल 19:32 अपराह्न से 21:30 बजे तक |

17 अक्टूबर. 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 12: 26 से शुरू होगी |

18 अक्टूबर. 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 8:00 बजे समाप्त होगी |

सूर्योदय के बाद शुरू होने वाले प्रदोष काल के दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा की जानी चाहिए यह उत्तम समय है |

यह भी पढ़े:  घर की खुशहाली के लिए मुख्य द्वार पर जरूर करिए पांच...


Monday, 16 October 2017

राजा से मिलने साइकिल से गये प्रधानमंत्री

किसी देश के प्रधानमंत्री अगर कहीं जाता है तो उनके साथ पूरा लाव-लश्कर के साथ यात्रा में उनकी टाइट सिक्योरिटी होती है | बुलेट प्रूफ गाड़ियों का काफिला साथ होता है | लेकिन नीदरलैंड के पीएम मार्क रूते साइकिल लेकर ही निकल पड़ते हैं |

हाल ही में उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें रॉयल पैलेस के पास साइकिल का स्टैंड लगाते दिखाई दे रहे हैं | यहां वे विदेश की राजा विलियम अलेक्जेंडर से मिलने के लिए आए थे | रुते लगातार 2010 से नीदरलैंड की राष्ट्रपति है |




तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं

26 अक्टूबर को तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं | PM के इस कदम को पर्यावरण की दिशा में बेहतर कदम बताया जा रहा है | असल में पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे समूह ने कहा है कि एम्सटर्डम के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता शुद्धता बेहद खराब है |

प्रदूषण के स्तर में खतरनाक बढ़ोतरी

यहां हवा में नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा है | जिसने यूरोपियन यूनियन की मानको को पहली ही पहले की पार कर लिया है | सन 2015 के बाद से ही प्रदूषण के स्तर में खतरनाक बढ़ोतरी होती आ रही है जिससे वहां के स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत परेशानी उठानी पड़ रही है |

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का साइकिल प्रेम

बता दे ....नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का साइकिल प्रेम नया नहीं है | इसी साल जून में जब पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के चलते नीदरलैंड पहुंचे थे तो उन्हें मार्क रूते ने एक साइकिल उपहार में दी थी भेंट की थी |

संयुक्त राष्ट्र में नीदरलैंड के स्थाई प्रतिनिधि केराल वैन ऊस्टरमने नीदरलैंड के पीएम की यह तस्वीर ट्वीट की उन्होंने ट्वीट में लिख दिया ' यह नीदरलैंड है | नई सरकार की गठन को लेकर राजा से मिलने के बाद साइकिल पर जाते हुए प्रधानमंत्री रूते...

यह भी पढ़े:  जेफ बेजॉस हो सकते हैं दुनिया के पहले अरबपति