Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Wednesday, 18 October 2017

भारत वन 4जी फोन आया ₹97 में अनलिमिटेड डेटा जियो को टक्कर देने

प्रमुख निजी घरेलू मोबाइल ब्रांड Micromax ने BSNL के साथ मिलकर 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन भारत1(Bharat 1) लॉन्च किया है | कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह फोन जिसमें 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है |

Micromax और BSNL सबसे बेहतर मोबाइल अनुभव मुहैया कराने के लिए मिलकर काम करने को वचनबद्ध है | कंपनी ने कहा कि Micromax Bharat 1 4जी फोन देश के डिजिटल खाई को पाटने का काम करेगा | साथ में यूजर्स को बेहतर कम दर ₹97 प्रतिमाह पर बीएसएनएल की अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा सेवाएं देगा |

बीएसएनएल का लक्ष्य

भारत 1 के साथ Micromax और बीएसएनएल का लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को 4जी फोन का यूज कराना हैं | जो इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं | Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा BSNL देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता है और इसका नेटवर्क देश के कोने कोने में उपलब्ध है |

Micromax और बीएसएनएल दोनों का लक्ष्य उन लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है जो अभी तक नहीं जुड़े हैं | हम भारत में उनके साथ इस लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे |
       


माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी

BSNL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा,' हमें माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी पर गर्व है  जो एक निजी घरेलू कंपनी है | जिसने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 15 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स का योगदान दिया है |

यह संख्या बढ़ती जा रही है | हमें भरोसा है हमें विश्वास है कि भारत वन फोन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा का अनुभव मिलेगा | जो अब तक कभी नहीं मिला |


यह है फीचर्स

Micromax बाद वन में 4जी Volte के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है | फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए 12 MP का रियल और फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है | 2000 एमएएच की बैटरी से लैस यह ड्यूल सिम सपोर्ट वाले फोन 22 घरेलू लैंग्वेज सपोर्ट करता है | आपको इसमें 100 टीवी चैनलों का sport भी मिलेगा | जिसमें ढेर सारे गाने और वीडियो का आप उपयोग कर पाएंगे |


यह भी पढ़ें:  जियो को टक्कर देने उतरा Vodafone , मिलेगा 200 GB डेटा

BSNL का कहना है, कि इसमें भारत इंटरफेस फॉर मनी भीम ऐप फ्री लोडेड मिलेगा | क्वालकॉम के उपाध्यक्ष और क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष लहरी पॉल्सन ने कहा क्वॉलकॉम 205 मोबाइल प्लेटफार्म की शक्ति से संचालित भारत वन लाखों यूजर्स को 4जी वीओएलटीई भुगतान और अवसरों के नए युग तक पहुंचने में मदद करेगा |


1 comment: