Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Saturday, 21 October 2017

दुष्कर्म पीडि़ता नाबालिग की इज्जत की लगाई कीमत पंचायत का अजीब फैसला

एक गांव की पंचायत ने अजीब फैसला सुनाया | पंचायत ने दुष्कर्म पीड़ित लड़की की इज्जत की कीमत लगा डाली | यह कीमत सुनकर आप चकित हो जाएंगे | की पंचायत भी किसी की इज्जत की कीमत लगा सकते हैं |

जाने क्या था मामला

घटना उत्तर प्रदेश के संभल की है | असमोली इलाके में 2 दिन पहले एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र आया | दोषी दबंग के परिजनों  के द्वारा पंचायत बुलाई गई | उस पंचायत में एक फैसला लिया गया की दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए पंचायत ने लड़की की इज्जत की कीमत लगा दी | 

पंचायत ने दोषी को बरी करने के लिए डेढ़ लाख रुपए में मामले को सुलझा दिया |

   


कैसे दिया घटना को अंजाम

असमोली थाना इलाके के गांव में रहने वाला किसान अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था | घर में और कोई नहीं था | केवल उसकी नाबालिक लड़की थी | शाम के वक्त गांव के दो युवक किसान के घर गए | 
युवक ने सोच समझकर घटना को अंजाम दिया | एक युवक घर रखवाली करने के लिए खड़ा हो गया | जबकि दूसरे युवक ने घर में अकेली नाबालिग लड़की को देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |

 घटना के वक्त लड़की के परिजन आ गए और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया | और बुरी तरह पिटाई कर डाली|

पंचों ने फैसला लिया

पीड़ित पक्ष के परिजन पुलिस को शिकायत करें | उससे पहले ही समाज के ठेकेदारों ने पीड़ित पक्ष के परिजनों को समझा कर मामले को पंचायत में निपटाने को राजी कर लिया | दोषी युवक के परिजनों ने अगले ही दिन पंचायत बैठा दी | जिसमें पंचायत के कुछ बड़े लोगों और पंचों ने फैसला लिया की दुष्कर्म की शिकार पीड़ित लड़की को डेढ़ लाख रूपए दिए जाएंगे |

पुलिस से पूछने पर पुलिस ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं हैं |

यह भी पढ़े: हरियाणा के मंत्री ने बोला ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस...



No comments:

Post a Comment