Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Saturday, 18 November 2017

स्कूल में जींस पहनना पड़ा महंगा, कैची से काटा

देहात जिले के सिकंदरा एरिया में शुक्रवार को दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया हैl जब एक विद्यार्थी स्कूल में एग्जाम के दौरान यूनिफॉर्म की जगह जींस पहनकर स्कूल पहुंच गया | इस पर स्कूल के मैनेजर महेंद्र कटियार गुस्से में आ गए और विद्यार्थी की जींस को कैंची से काट दिया |


इस दौरान जींस के साथ-साथ विद्यार्थी की जांघ में गहरा घाव हो गया | जब विद्यार्थी को खून से लथपथ घर पहुंचा तो हर कोई हैरान था |



क्या है मामला:

मामला गुरुवार का है |  इसकी सूचना शुक्रवार को सिकंदरा थाने में दे दी गई |  सिकंदरा कस्बे में रहने वाली महिला का 17 साल का बेटा नजदीक के डॉक्टर अंबेडकर इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र है |  फिलहाल विद्यार्थी के छमाही एग्जाम चल रहे हैं |  

एग्जाम वाले दिन जब विद्यार्थी जींस पहनकर स्कूल आया तो यह देखकर मैनेजर भड़क गया | उसके बाद मैनेजर ने विद्यार्थी को ऑफिस में बुलाया और उस को भला बुरा कहने लगा | उसका इससे भी मन नहीं भरा तो मैनेजर ने कैची से उसकी जींस काटने लगा |  

इस आपाधापी में जींस का ऊपरी हिस्सा तो कट गया | लेकिन साथ ही विद्यार्थी की दोनों जांघों में घाव भी हो गए |

यह भी पढ़े : रिलायंस करेगी अपडेट 4G को, वॉइस कॉल सर्विस होगी बंद l

रोते हुए छात्र को मैनेजर ने धमकी दी,  कि किसी से शिकायत करने पर उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा |इसके बाद चपरासी को बुलाकर उसको घर भेज दिया गया | कुछ देर पहले स्कूल गए बेटे को खून से सना देखकर परिवार हैरान हो गया | वह उसे लेकर इलाज के लिए सिकंदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए | वहां उसका उपचार चल रहा है |

रिपोर्ट दर्ज:

इसके बाद सिकंदरा थाने में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई.  थाना इंचार्ज के अनुसार आरोपी मैनेजर महेंद्र कटियार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिख ली गई हैl और कहा गया है की सख्त कार्रवाई की जाएगी.



No comments:

Post a Comment