फिल्म इंडस्ट्रीज में किंग खान के नाम से मशहूर फिल्म स्टार शाहरुख़ खान इन दिनों एक विवाद में फंस गए | उन पर एक खेती की जमीन पर बंगला बनवाने का आरोप है |
कहां तोड़ा नियम?
शाहरुख खान पर मुंबई के अलीबाग में विला बनवाने के मामले में उन पर खेती की जमीन पर बंगला बनवाने बनाने के लिए जालसाजी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाए गए हैं | जिस जगह अलीबाग में यह बंगला बनवाया गया है, उस 5 एकड़ जमीन पर गलत तरीके से बंगला बनाने का आरोप लगा है |सुरेंद्र धावले नाम के शिकायत कर्ता ने कहा- शाहरुख ने नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां मरम्मत कराने के नाम पर नए सिरे से बंगला बनवा लिया | बता दें कि अलीबाग में शाहरुख का बंगला 5 एकड़ में फैला है |
वह जमीन उन्होंने खेती करने के लिए नाम पर खरीदी थी, लेकिन उन्होंने इस पर खेती ना करके इस जमीन पर एक शानदार बांग्ला बनवा लिया | शाहरुख खान पर यह आरोप महाराष्ट्र के पर्यावरणविद सुरेंद्र धवले ने लगाए हैं|
बर्थडे पर हुआ था विवाद, MLC ने शाहरुख से कहा था- क्या पूरा अलीबाग खरीद लिया है तुमन?
2 नवंबर को 52वां बर्थडे मनाया गया | शाहरुख का ये जन्मदिन अलीबाग के
उनके घर में सेलिब्रेट हुआ था | शनिवार के दिन उनकी बर्थडे पार्टी के बाद का एक वीडियो वायरल
हुआ है जिसमें एमएलसी जयंत पाटिल उन्हें गुस्से में खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं | इस वीडियो में महाराष्ट्र विधान
परिषद के सदस्य जयंत पाटिल शाहरुख खान पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं |

No comments:
Post a Comment