Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Friday, 6 July 2018

फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! बढ़ सकती है महंगाई.

आखिरकार फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम! यह आप लोगों के लिए बहुत बुरी खबर हैl  पेट्रोल डीजल के रिटेल दामों में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू हो गया हैl आपको बता दें कि 29 मई के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की ऊंची कीमतों के चलते गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा दिए हैंl

आने वाले समय में आपको पेट्रोल-डीजल में और भी काफी की कीमत बढ़ने का झटका लग सकता हैl पेट्रोल डीजल की मार आपके बजट को बिगाड़ सकती हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार अबकी बार पेट्रोल डीजल की मार बहुत भारी पड़ने वाली हैl अबकी बार पेट्रोल डीजल का रेट लगभग ₹4 से ₹5 बढ़ सकता हैl जो महंगाई को साथ लेकर आएगाl


दूसरी तरफ एक्सपर्ट का कहना है कि क्रूड के दाम बढ़ने की आशंका हैl ऐसे में पेट्रोल डीजल की कीमतों में और भी तेजी से वृद्धि हो सकती हैl यह भी संभव हैl की यह हालात कुछ दिनों तक बरकरार रह सकती हैl अभी क्रूड के दाम $80 प्रति बैरल पर जा सकते हैl ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ समय के लिए बढ़ोतरी हो सकती हैl


पिछले कुछ दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमत $71 प्रति बैरल से बढ़कर $78 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैl इसके चलते तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी की.  ऑयल कंपनी के एक उच्च अधिकारी ने बताया: पेट्रोल और डीजल दोनों सरकारी नियंत्रण से बाहर हो चुके हैंl ऐसे में इन दोनों में नुकसान उठाने का सवाल ही नहीं उठता!  ऐसे में क्रूड के इंटरनेशनल प्राइज के हिसाब से देश में पेट्रोल और डीजल रेट में बढ़ोतरी होती रहेंगीl ऐसे में कीमतों को लेकर किसी प्रकार के समझौते का सवाल ही नहीं उठता. आने वाले समय में और भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैंl इसमें कोई आशंका नहीं हैl

Wednesday, 4 July 2018

सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, इलाज के लिए पहुंची न्यूयॉर्क

जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हो गया हैl यह सोनाली बेंद्रे की फैंस के लिए बुरी खबर हैl बड़े-बड़े फिल्म अभिनेता के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इतने दिनों बहुत कठिन परिस्थितियों में हैl 


सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया हैl सोनाली बेंद्रे ने शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करके कई हिट फिल्में दी हैंl

सोनाली बेंद्रे ने अपनी बीमारी की खबर खुद सोशल मीडिया पर दी हैl सोनाली बताया है कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर हो गया हैl मेरे परिवार ने तुरंत ही हमने इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया हैl


सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि 'जब आप अपने जीवन से खुशियों की उम्मीद रखते हैं, तो वह एक जोरदार झटका देती हैl' फिर उन्होंने बताया कि हाल ही में मुझे पता चला है कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर हैl मेरे साथ मेरे दोस्त और मेरा परिवार हैl मैं उनकी शुक्रगुजार हूंl


अभी मेरे पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं हैl अब मुझे डॉक्टर की सलाह के अनुसार तुरंत ही न्यूयॉर्क जाकर इलाज कराना हैl अब मेरा पूरा इलाज न्यूयॉर्क में ही होगाl मैं इस मुस्किल घड़ी से निकलने की कोशिश करूंगी l



पिछले कुछ दिनों में मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलाl इस प्यार को पाकर मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझती हूंl इस मुश्किल घड़ी में मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा हैl मैं अपने फैंस का भी धन्यवाद करती हूंl जिन्होंने मुझे इतना प्यार दियाl हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सोनाली बेंद्र शीघ्र ही स्वस्थ होकर लौटे.

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: आज से दिल्ली में चलेगा केजरीवाल का राज

आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए बताया गयाl कि दिल्ली राज्य में एक व्यक्ति को सारी शक्तियां नहीं दी जा सकतीहैंl दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा निर्वाचित उपराज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिलकर काम करना चाहिएl इसके साथ ही उपराज्यपाल को कुछ अपनी सीमाएं बताई गईl

ज्यादातर फैसला दिल्ली राज्य मुख्यमंत्री केजरीवाल के हक में गयाl अब केवल तीन अधिकार ही उपराज्यपाल के पास होंगेl इसके अलावा ज्यादातर फैसले अरविंद केजरीवाल भी सकते हैंl उपराज्यपाल के हक में लैंड,  पब्लिक आर्डर और पुलिस डिपार्टमेंट रहेंगे l




जानकारी के मुताबिक : अब दिल्ली के मुख्यमंत्री जनता के प्रति जवाब दे होंगेl अब उनको देखना है कि वह कैसे दिल्ली में काम करते हैंl अब वह अपने तौर तरीकों से जनता के लिए नई नीति , तरीके अपना सकते हैंl काम कर सकते हैंl
अब उपराज्यपाल दिल्ली सरकार द्वारा गई भेजी फाइलें ज्यादा दिनों तक नहीं रोक सकेंगेl अब भेजी फाइलें उनको जल्दी ही पास करना होगाl कुछ ऐसी फाइलें हैंl जिन पर सहमति नहीं बनती हैl तो उनको तुरंत राष्ट्रपति हाउस भेजना होगाl


यह भी पढ़ें  : ₹1 के चक्कर में बैंक ने रोका, 3:30 लाख का सोना


सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की ही जवाबदेही बनती हैl कि वह अच्छे से काम करेंl सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल को उनके काम में सहयोग देने को कहा हैl सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनी हुई सरकार के पास अधिकार होना जरूरी हैl संविधान के अनुच्छेद 239 एए के तहत पब्लिक ट्रस्ट का प्रावधान हैl यानी दिल्ली में चुनी हुई सरकार जवाब दे होगीl

Tuesday, 3 July 2018

इस बैंक ने रोका ₹1 के चक्कर में 3.5 लाख का सोना

यह अजीब तरह का जिक्र एक तमिलनाडु के बैंक का हैl जिसमें तमिलनाडु के एक बैंक पर एक ग्राहक को छोटी सी बात के लिए परेशान करने का आरोप लगा हैl ग्राहक ने आरोप लगाया है,  कि महज ₹1 के लिए 'एक कोआपरेटिव बैंक ने उन पर 1रूपए की डिफाल्ट का आरोप लगाकर, 3.5 लाख रूपय का सोना जप्त कर लिया हैl' उसे वापस नहीं दिया जा रहा हैl


आपको बता दें कि यह मामला अब हाईकोर्ट में पहुंच गया हैl कांचीपुरम कि पीड़ित कस्टमर सी कुमार ने दावा किया, कि एक कॉपरेटिव बैंक ने ₹1 के डिफाल्ट का आरोप लगाकर उनका रखा गिरवी (169 ग्राम) ₹3.5 लाख का सोना बैंक ने जप्त कर लिया हैl जो कि उसे वापस नहीं दिया जा रहा हैl


कुमार ने दावा किया :
जब मैं ₹1 का भुगतान करने गया तो वहां के कर्मी मुझे परेशान करने लगे मैंने उन को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं समझ पाए मुझे परेशान करने लगे l इसके बाद ग्राहक सी कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैl




सी कुमार याचिकाकर्ता के वकील के मुताबिक कुमार ने बैंक से कई बार गहने लौटाने और पेंटिंग ₹1 स्वीकार करने की अपील कीl लेकिन बैंक ने परेशान करना नहीं छोड़ाl उसको उसी तरह से परेशान करते रहेl याचिका दायर कर्ता के वकील ने बताया कि पुलिस ने भी बैंक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया हैl लेकिन अब तक उनको कहने वापस नहीं मिले हैl


सी कुमार का कहना है कि उनका गिरवी रख कर गहना उस शायद उनके पास नहीं हैl मुझे गहनों की सुरक्षा को लेकर शक हैl इसलिए अब उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैl c कुमार का कहना है कि मैं कई बार बैंक गयाl कई बार बैंक कर्मचारियों से बात की,  लेकिन वह मुझे इसी तरीके से परेशान करते रहेl




हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की, जस्टिस टी राजा ने सरकारी वकील को 2 सप्ताह के भीतर अथॉरिटी से निर्देश देने को कहा हैl ताकि इस फैसले की अगली सुनवाई की जाएl उसका कहना उसे वापस मिल जाए l

Monday, 2 July 2018

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के करीब हादसा , गोखले ब्रिज का हिस्सा गिरा

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के करीब हादसा, करीब सुबह 7:30 बजे हुआl रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, गोखले फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरा! पश्चिमी रेलवे की ट्रेन रोकी गईl ब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर गयाl मलबे के नीचे कुछ लोग दबे होने की आशंका हैl अभी राहत कार्य जारी हैl


बताया जाता है कि मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैंl अंधेरी ईस्ट को वेस्ट से जोड़ने वाली लाइन को बंद कर दिया गया हैl मुंबई रोड ब्रिज का स्लैप गिर गया हैl ब्रिज गिरने की वजह से यह यातायात ठप हो गया हैl  2 लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली हैl बारिश के चलते हैं हादसा हुआl


हादसे में मलबे में कुछ लोग दबे होने की आशंका हैl फायर ब्रिगेड ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैl अंधेरी ईस्ट वेस्ट को जोड़ने वाली ट्रेन को बंद कर दिया गया हैl अंधेरी से विरार लोकल सेवा बंद कर दिया गया हैl अंधेरी स्टेशन रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर गया हैl


जिसकी वजह से यातायात ठप हो गयाl यह हादसा बारिश के कारण हुआ हैंl गोखले रोड ओवर ब्रिज नाम का हिस्सा गिर गया हैl जिसका हिस्सा पटरी पर गिर गया हैंl जिससे यह हादसा हो गया हैl यह हादसा बहुत बड़ा भी हो सकता थाl यह हादसा बारिश की वजह से हुआl

11 लोगों की मौत का रहस्य गहराया, सामने आया एक बाबा का नाम

अंधविश्वास के चलते आत्महत्या, एक बाबा की तलाश हैl बताया जाता है कि बुराड़ी में मिले 11 लोगो के शवों के पीछे एक बाबा का हाथ हो सकता हैl कुछ समय से यह परिवार बाबा से संपर्क में थाl अब इस बाबा की तलाश जारी हैl


घर के किसी कोने में छोटी से मंदिर के पास मिले रजिस्टर में लिखा हुआ थाl की मोक्ष की प्राप्ति मोक्ष की प्राप्ति के लिए
1.  बड़ की पूजा करना
2.  सभी के आंखों पर और मुंह पर पट्टी बांध के रखना
3.  हाथों को पीछे बांध के रखना
4.  यह काम 12:00 से 1:00 के बीच करना
5.  शनिवार की रात करना

1 जुलाई 2018 को हुए बुराड़ी इलाके में जो घटना हुई जिसमें 11 लोगों के शव लटके हुए मिलेl जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गईl पुलिस के मुताबिक पहले ही मामले में आत्महत्या का केस बता रही हैl लेकिन घर के दरवाजे खुला होना भी दूसरी तरफ इशारा करता हैl हो सकता है यह कोई साजिश होl

लेकिन घर के किसी मंदिर से एक रजिस्टर मिला हैl जिसमें मोक्ष की प्राप्ति के लिए कुछ तर्क दिए गए हैंl हो सकता है इसके पीछे अंधविश्वास होl कुछ लोगों का कहना है कि यह अंधविश्वास के चलते उन्होंने आत्महत्या की हैl

कुछ समय से यह परिवार एक बाबा से जुड़े हुए थेl अब उस बाबा की तलाश जारी हैl रजिस्टर में लिखा हुआ थाl की मोक्ष की प्राप्ति, उसके बाद उसमें लिखा था की अपने आंखों पर पट्टी बांधनी हैl मुंह पर पट्टी बांधनी हैl दोनों हाथ बांधने हैl एक जगह यह भी लिखा था कि बेबी ज्यादा देर नहीं खड़ी हो सकती तो उसको अलग कमरे में लिटा दिया जाएl इन्हीं सब बातों से लगता है कि यह है अंधविश्वास के चलते आत्महत्या हैl 11 लोगों की मौत अभी तक रहस्य बना हुआ हैl

Sunday, 1 July 2018

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गएl जबकि भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गईl दिल्ली से 45 किलोमीटर दूर सोनीपत रहा भूकंप का केंद्र.


हरियाणा में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गएl आज यानी कि रविवार के दिन करीब 3:37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गएl




जबकि बताया जाता है कि भूकंप केंद्र सोनीपत रहा हैl रोहतक, पानीपत, सोनीपत में काफी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गएl अभी तक कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं हैl


भूकंप ज्यादा गति का नहीं थाl दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गएl भूकंप 4.0 प्रगति वाला थाl ज्यादा नुकसान नहीं हैl दिल्ली एनसीआर यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गएl उत्तर प्रदेश में भी काफी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गएl भूकंप के हल्के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आएl अभी तक कोई जान माल का नुकसान नहींl