Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Saturday, 10 February 2018

Not from bank account. WhatsApp will transfer money.

अभी तक आप व्हाट्सएप से मैसेज वीडियो और फोटो मैसेज भेजने के लिए उपयोग करते थेl  आपको यह जानकर और भी खुशी होगी. कि अब आप व्हाट्सएप से पैसे ट्रांसफर कर सकते हो.  जी हां. सही सुना,  इस डिजिटल की दुनिया में यह संभव हो रहा हैl कि व्हाट्सएप के जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैंl



अब आप व्हाट्सएप से मैसेज, वीडियो और फोटो भेजने के अलावा और बहुत ही महत्वपूर्ण काम कर सकते हैंl अब व्हाट्सएप में ऐसा फीचर आ रहा हैl जिसके जरिए आप कि बैंकिंग वेबसाइट या ऐप पर निर्भरता कम हो जाएगी. जी हां, अब इस मैसेंजर ऐप के जरिए, आप अपने यारों-रिश्तेदारों को पैसे भेज सकते हैंl इस फीचर की शुरूआत Android व आईओएस यूजर के लिए व्हाट्सएप बीटा पर यूपीआई (यूनिवर्सल पेमेंट इंटरफेस) की शुरुआत हो चुकी हैl इस फीचर की द्वारा आप व्हाट्सएप से पैसे का लेनदेन आसानी से कर पाएंगेl

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा कदम :
यूपीआई और व्हाट्सएप दोनों के मिलने से डिजिटल पेमेंट की दुनिया में बड़ा कदम माना जा रहा हैl अभी व्हाट्सएप ने बीटा वर्जन 2.18.39 के लिए पेमेंट ऑप्शन को उपलब्ध कराया हैl आने वाले कुछ समय में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगाl इस फीचर की पहली भी खबरें आई थीl कि व्हाट्सएप पेमेंट फीचर भी ला रहा हैl

भारत में चल रहा है पेमेंट फीचर का ट्रायल:
कुछ समय से कंपनी इस पेमेंट फीचर्स का भारत में ट्रेंड कर रही हैl भारतीय बाजार में व्हाट्सएप के इस फीचर के आने के बाद डिजिटल वॉलेट मार्केट में जबरदस्त क्रांति की उम्मीद हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप का यह फीचर अभी बीटा मोड में हैl इस कारण इस बारे में अभी सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की गई हैl अभी कुछ समय लगेगाl व्हाट्सएप के इस फीचर के लांच होने के बाद Google की तरफ से कुछ दिन पहले ही लांच की गई थीl तेज वॉलेट को भी जबरदस्त टक्कर मिलेगl

व्हाट्सएप को मिला कई बैंकों का समर्थन:
यह भुगतान सेवा यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के माध्यम से काम करेगी और कई बैंकों का भी  समर्थन मिल चुका हैl जिसमें भारतीय स्टेट बैंक,  आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैl
व्हाट्सएप के सेटिंग्स में पेमेंट फीचर का विकल्प मिलेगा

आपको यह करना होगा काम:
सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप का अपडेट वर्जन डाउनलोड करना होगाl यहां सेटिंग में आपको नया टैब मिलेगाl जिसमें पेमेंट का विकल्प होगा और इस पेमेंट टैब में ही बैंक की लिस्ट होगीl आप इसमें अपने बैंक का नाम क्लिक कर चुन सकते हैंl और पैसे ट्रांसफर कर सकते हैंl

ऐसे करेगा काम:
इस फीचर में आधिकारिक रूप से लांच होने के बाद आप अपने बैंक का अकाउंट का इस्तेमाल कर यूपीआई से जुड़ सकते हैंl नए यूपीआई यूजर्स को यहां अपना आंथेटिकेशन पिन बनाना होगाl एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप से पैसों का लेनदेन करने के लिए दोनों यूजर्स  (पैसे देने वाले और पैसे लेने वाले) के पास यह पेमेंट फीचर होना अनिवार्य हैl अन्यथा यह फीचर काम नहीं करेगाl

Pregnant in front of government system,Born in the open daughter.

गुडगांव हरियाणा में सिविल हॉस्पिटल में सरकारी सिस्टम के सामने एक गर्भवती महिला कि पुकार अनसुनी हो गई और उसे सिस्टम के तहत आधार कार्ड न दिखाने के कारण एक बच्ची को हॉस्पिटल की पार्किंग में जन्म दियाl सिविल हॉस्पिटल में एक गर्भवती को आधार कार्ड न दिखाने पर एडमिट नहीं किया गयाl
महिलाओं ने खुले में कराई डिलीवरी:
2 घंटे तक दर्द से तड़पने के बाद महिला ने हॉस्पिटल की पार्किंग में एक बच्ची को जन्म दियाl वहां बैठी कुछ महिलाओं ने उसकी हालत देखते हुए शाल की ओट में डिलीवरी कराईl

      जानकारी के मुताबिक शीतला कॉलोनी निवासी बबलू शुक्रवार सुबह 9:00 बजे पत्नी मुन्नी (27) को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल हॉस्पिटल लेकर आए थेl

     बबलू ने बताया कि हॉस्पिटल ओपीडी रजिस्ट्रेशन के बाद जब गायनी वार्ड में गई, तो वहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने को कहा, वहां तैनात कर्मचारी ने आधार कार्ड मांगाl

      बबलू ने उन्हें आधार कार्ड नंबर बताया, तो कर्मचारी ने ओरिजिनल या फोटो कॉपी देने को कहाl इस पर उन्होंने साइबर कैफे से प्रिंट आउट देने की कोशिश की,लेकिन प्रिंटआउट नहीं निकल सकाl

       इस दौरान महिला 2 घंटे तक तड़पती रहीl वह इमरजेंसी गेट से बाहर निकली तो जमीन पर बैठ गईl वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उसकी हालत देखकर उसकी डिलीवरी कराई l फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैंl

लेबर रूम में क्यों नहीं हुई जांच :
बबलू का आरोप है, कि डिलीवरी की फाइनल स्टेज पर महिला की लेबर रूम में जांच होनी चाहिए थीl लेकिन गायनी वार्ड में तैनात डॉक्टर मोहिनी और स्टाफ नर्स मनीता ने काम में कोताही बरती,  महिला को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दियाl नियम अनुसार इस प्रकार के केस में महिला को भर्ती करना चाहिए थाl  इस मामले में प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने दोनों महिला कर्मचारियों को अपने काम में लापरवाही बरतने के मामले में उनका कांटेक्ट कर दिया गयाl

Friday, 9 February 2018

Who will spread rumors and hate on social media, will be action

यह खबर उन लोगों के लिए विशेष हैl जो सोशल मीडिया पर लगातार अफवाह फैलाने का काम करते हैंl अगर अब कोई सोशल मीडिया पर लगातार हेट कंटेंट, अफवाह या पोर्न कंटेट प्रसारित करता दिखा तो न सिर्फ उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी, बल्कि ऐसे लोगों क डेटाबेस भी बनेगा l

होम मिनिस्ट्री करेगी पहचान:
होम मिनिस्ट्री पूरे देश में ऐसे लोगों की पहचान करेगीl इसके लिए मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों के डीजीपी को लेटर भी लिखा हैl
मिनिस्ट्री के मुताबिक सभी राज्यों को अपने सभी जिलों में साइबर सेल गठित करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैंl और लगभग सभी जिलों में इसका काम पूरा हो चुका हैl

साइबर सेल पर जिम्मेदारी, गलत कंटेंट पर तुरंत एक्शन लें:
साइबर सेल पर जिम्मेदारी तय करते हुए कहा गया हैl कि वह अपने अपने इलाके में सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी तरह की गलत कंटेंट पर तुरंत एक्शन लेंl ताकि कोई दुष्परिणाम सामने न आएl

निर्देश के तहत ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर तुरंत एक्शन लेने को भी कहा गया हैl जिसके तहत यह भी प्रावधान किया गया हैl कि जिला स्तर पर ऐसे लोगों की पहचान कर उन का डेटाबेस बनाएं और उन पर लगातार निगरानी करेंगे l


उन लोगों पर होगी नजर, जो फैलाते अफवाह:
ऐसा व्यक्ति अगर एक से ज्यादा बार अफवाह  या पोर्न कंटेंट का प्रसार करते हुए पाया जाता हैl तो उसके लिए बेहद कड़ी सजा का प्रावधान हैl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार इसके लिए नियम में भी बदलाव करने जा रही हैl और आईपीसी में संशोधन कर सकती हैl हर जिले में गठित साइबर सेल को SP रैंक अधिकारी हेड करते हैंl अभी कासगंज दंगे के बाद भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया गया थाl

इन लोगों पर भी सरकार का ध्यान:
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन लोगों को भी इस श्रेणी में रखा जायेगा जो सोशल मीडिया पर धार्मिक देवी-देवताओं की तस्वीरों पर कई तरह के कमैंट्स करते हैंl जिससे लोगों को ठेस पहुंचती हैंl

धार्मिक देवी देवता की तस्वीर पर लिखते हैंl कि इन तस्वीरों को लाइक करो और शेयर करोl आपको 2 घंटे में खुशखबरी मिलेगी, नहीं करोगे तो आपको बुरी खबर मिलेगीl ऐसी खबर अंधविश्वास को बढ़ावा देती हैंl इस पर भी रोक लगाने का सरकार का ध्यान हैंl

Wednesday, 7 February 2018

Rajasthan now opposes the film 'Manikarnika the Queen of Jhansi'

'पद्मावत' के बाद अब एक और नई फिल्म के बनाने पर विवाद शुरू हो गयाl ऐतिहासिक किरदारों पर आधारित फिल्मों को लेकर राजस्थान में बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैl 'पद्मावत' के बाद अब बारी आई मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी कि हैl

'द किंग ऑफ झांसी' के रोल में दिखेगी कंगना रनौत:
इस फिल्म में कंगना रनौत झांसी की रानी का रोल कर रही हैl 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की फिल्म निर्माण पर विवाद शुरू हो गया हैl इसे लेकर राजस्थान में पद्मावती ऐसा ही बवाल सुलगता दिख रहा हैl फर्क इतना सा हैl कि पद्मावती के पीछे करणी सेना पड़ी थीl 'मणिकर्णिका' का विरोध ब्राह्मण समाज महासभा के लोग कर रहे हैंl महासभा का आरोप हैंl फिल्म के निर्माता रानी लक्ष्मीबाई और एक अंग्रेज के बीच लव सॉन्ग सूट कर रहे राजस्थान में कंगना रनौत स्टारर फिल्म की शूटिंग कर रही हैl

ब्राह्मण समाज महासभा के लोग कर रहे हैं विरोध:
सर्व ब्राह्मण महासभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने सोमवार को राजस्थान सरकार से शूटिंग को तत्काल यह सुनिश्चित करने के लिए कहा, की फिल्म में ऐतिहासिक तथ्य से कोई छेड़छाड़ ना हो l अगर 3 दिन में सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे अपना विरोध और तेज कर देंगेl


दूसरी और पद्मावती फिल्म को लेकर भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट ने FIR दर्ज रद्द करने के आदेश दिए, राज्य के नागौर में इस तीनों के खिलाफ जन भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा थाl अब देखना है कि राजस्थान सरकार इस पर क्या रुख अख्तियार करती हैंl