गुडगांव हरियाणा में सिविल हॉस्पिटल में सरकारी सिस्टम के सामने एक गर्भवती महिला कि पुकार अनसुनी हो गई और उसे सिस्टम के तहत आधार कार्ड न दिखाने के कारण एक बच्ची को हॉस्पिटल की पार्किंग में जन्म दियाl सिविल हॉस्पिटल में एक गर्भवती को आधार कार्ड न दिखाने पर एडमिट नहीं किया गयाl
महिलाओं ने खुले में कराई डिलीवरी:
2 घंटे तक दर्द से तड़पने के बाद महिला ने हॉस्पिटल की पार्किंग में एक बच्ची को जन्म दियाl वहां बैठी कुछ महिलाओं ने उसकी हालत देखते हुए शाल की ओट में डिलीवरी कराईl
2 घंटे तक दर्द से तड़पने के बाद महिला ने हॉस्पिटल की पार्किंग में एक बच्ची को जन्म दियाl वहां बैठी कुछ महिलाओं ने उसकी हालत देखते हुए शाल की ओट में डिलीवरी कराईl
जानकारी के मुताबिक शीतला कॉलोनी निवासी बबलू शुक्रवार सुबह 9:00 बजे पत्नी मुन्नी (27) को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल हॉस्पिटल लेकर आए थेl
बबलू ने बताया कि हॉस्पिटल ओपीडी रजिस्ट्रेशन के बाद जब गायनी वार्ड में गई, तो वहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने को कहा, वहां तैनात कर्मचारी ने आधार कार्ड मांगाl
बबलू ने उन्हें आधार कार्ड नंबर बताया, तो कर्मचारी ने ओरिजिनल या फोटो कॉपी देने को कहाl इस पर उन्होंने साइबर कैफे से प्रिंट आउट देने की कोशिश की,लेकिन प्रिंटआउट नहीं निकल सकाl
इस दौरान महिला 2 घंटे तक तड़पती रहीl वह इमरजेंसी गेट से बाहर निकली तो जमीन पर बैठ गईl वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उसकी हालत देखकर उसकी डिलीवरी कराई l फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैंl
लेबर रूम में क्यों नहीं हुई जांच :
बबलू का आरोप है, कि डिलीवरी की फाइनल स्टेज पर महिला की लेबर रूम में जांच होनी चाहिए थीl लेकिन गायनी वार्ड में तैनात डॉक्टर मोहिनी और स्टाफ नर्स मनीता ने काम में कोताही बरती, महिला को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेज दियाl नियम अनुसार इस प्रकार के केस में महिला को भर्ती करना चाहिए थाl इस मामले में प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने दोनों महिला कर्मचारियों को अपने काम में लापरवाही बरतने के मामले में उनका कांटेक्ट कर दिया गयाl

No comments:
Post a Comment