अभी तक आप सुन रहे थेl कि पुरुष महिलाओं को पीटते हैंl उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैंl पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के साथ मारपीट को सामान्य घटना माना जाता हैl कई मामलों में तो महिलाएं इस बारे में शिकायत तक नहीं करती, पर अब जमाना बदल चुका हैl अब महिलाएं पुरुषों का डटकर सामना करती हैंl अब ताजा सर्वे में पता चला है कि महिलाओं के हाथों बिकने वाले पुरुष भी कम नहीं हैंl वह इस पिटाई की बात शिकायत भी करते हैंl कि उनकी पत्नी उनको पीटती हैl
मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई के लिए कुछ साल पहले शुरु की गई सेवा 'डायल 100' के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा ने बताया, कि मध्यप्रदेश में औसतन हर महीने 200 पतियों की अपने ही घर में पत्नियों से पिटाई हो जाती हैl
प्रदेश में शहरों के लिहाज से देखा जाए, तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इस मामले में अव्वल हैl यहां सबसे ज्यादा पत्नियों के खिलाफ शिकायत मिली हैl यहां जनवरी से अप्रैल 2018 तक 4 माह में 72 पतियों ने अपनी पत्नियों से पिटाई होने की शिकायत दर्ज करवाई हैl
इसके बाद दूसरे स्थान पर राजधानी भोपाल के 52 पतियों ने अपनी पत्नियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैl इसी अवधि में पूरे प्रदेश में 802 पतियों ने पत्नी प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई हैl अधिकारी ने बताया, कि जनवरी 2018 से डायल 100 की टीम ने इस नंबर पर फोन करने वालों के लिए अन्य श्रेणियों के साथ पत्नियों से पीटने वालों की एक नई श्रेणी तैयार की हैl
मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य हैl जहां पुरुषों की अपनी पत्नियों के द्वारा पिटाई की जाती हैl क्योंकि अब समाज बदल चुका हैl औरतें भी अब पुरुषों का डटकर सामना करने लगी हैl कुछ समय पहले बहुत ज्यादा महिलाओं की शिकायत आती थी की वह उसके पति की पिटाई से परेशान हैंl झगड़े से परेशान हैंl लेकिन आप बहुत ज्यादा बदलाव आ चुका हैl इसी वजह से अब पत्नियों द्वारा पतियों की पिटाई की शिकायत मिलती हैl
No comments:
Post a Comment