Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Sunday, 8 April 2018

फेसबुक ने किए ये बड़े बदलाव, अब वेरिफिकेशन होगी जरूरी

फ़ेसबुक के डाटा लीक मामले की बहुत सारी खबरें काफी दिन से सुनी जा रही हैंl फ़ेसबुक डाटा लीक मामले में चौतरफा घिरे फ़ेसबुक अब अपनी साख बचाने के लिए एक्शन में दिख रहा हैl अब वह एक ऐसा कदम उठाने जा रहा हैl जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच सकती हैl
दरअसल, कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल में फंसे फ़ेसबुक और उसके CEO मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि अब राजनीतिक विज्ञापन बिना किसी वेरिफिकेशन कि नहीं मिलेंगेl इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के पेज का भी वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगाl बिना वेरिफिकेशन के कोई भी राजनीतिक पार्टी अपना एड नहीं लगा सकताl



जकरबर्ग ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी:
मार्क जकरबर्ग ने शुक्रवार को फ़ेसबुक पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दीl मार्क जकरबर्ग ने लिखा कि आने वाले समय में अमेरिका, मेक्सिको, ब्राजील, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों में चुनाव होने वाले हैंl और 2018 के लिए हमारा उद्देश्य है कि हम इस चुनाव के लिए सकारात्मक माहौल बनाए रखें और इसमें हस्तक्षेप न करेंl




साल 2016 में अमेरिका में हुए चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के बारे में पता लगने के बाद हमने 2017 में नए टूल्स लगाएं और कई जाली अकाउंट बंद किएl  अब हम दो बड़े कदम उठाने जा रहे हैंl


डेटा उल्लंघन के और भी मामले आ सकते हैं:
फ़ेसबुक का कहना है कि यूजर्स की निजी डेटा के उल्लंघन के और भी मामले सामने आने की आशंका हैंl
कंपनी की COO शेरिल सैंडबर्ग ने कहा कि कंपनी ऑडिट कर रही हैl लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि डाटा उल्लंघन के और मामले सामने आ सकते हैंl उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि और मामले सामने नहीं आएंगे, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया कंपनी ने हमेशा प्राइवेसी की देखभाल की है, लेकिन मैं मानती हूं कि संतुलन बिगड़ गया हैl कुछ गलतियां हुई हैंl



पहचान और लोकेशन लेने पर फोकस:
जकरबर्ग ने कहा है कि जो भी एड एडवरटाइजर अब पॉलिटिकल ऐड देना चाहता है तो उसे उसका वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा और उसके लिए एडवरटाइजर को अपनी लोकेशन और पहचान कंफर्म करानी होगीl जो भी इन शर्तों को पूरा करने में असफल रहेगाl उसका विज्ञापन फ़ेसबुक पर नहीं दिखाया जाएगाl


इसके अलावा राजनीतिक विज्ञापनों के साथ पैसा देने वाली संस्था का नाम भी पोस्ट किया जाएगाl ताकि किसी को कोई परेशानी ना होl राजनीतिक विज्ञापनों में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए एक ऐसा टूल्स फ़ेसबुक में यूज़ करने जा रहे हैंl जिसकी जरिए कोई भी उन सारे राजनीतिक विज्ञापनों को देख सकता हैl जो एक पेज पर चल रहे हैl बड़े राजनीतिक विज्ञापनों का भी अब वेरिफिकेशन अनिवार्य होगाl इसके लिए फ़ेसबुक हजारों लोगों को नियुक्त करने जा रहा हैl फ़ेसबुक यह काम 2018 के चुनाव से पहले करने की सोच रहा हैl




1.  फ़ेसबुक ने पॉलिसी में किया बदलाव, राजनीतिक विज्ञापनों के वेरिफिकेशन के साथ-साथ पैसे देने वाले का भी नाम दिखेगा.


2.  कैंब्रिज एनालिटिका पर घिरी फ़ेसबुक इस साल चुनाव के लिए नई सकारात्मक माहौल बनाने की सोच रही हैl

No comments:

Post a Comment