Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Wednesday, 18 April 2018

सलमान खान को कोर्ट से इजाजत , विदेश जा सकते हैं सलमान


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनने के बाद 7 अप्रैल को जमानत मिल गई थीl उस दौरान कोर्ट ने विदेश जाने पर रोक लगा दी थीl



बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मंगलवार को एक अदालत ने अमेरिका, कनाडा और नेपाल की यात्रा करने की इजाजत दे दी . सलमान खान 1998 में काले हिरण के शिकार मामले में जमानत पर बाहर हैंl




सलमान खान ने इसी सिलसिले में जिला अदालत में याचिका दाखिल की, न्यायाधीश चंद्र कुमार सॉन्गरा ने उन्हें विदेश जाने की इजाजत दे दीl  लोक अभियोजक पोकर राम की ओर से बहस के बाद सलमान खान का वरिष्ठ वकील महेश बोरा ने अपना पक्ष रखाl आपको बता दें कि 1998 में काले हिरण शिकार के मामले में  अभिनेता ने अदालत के फैसले के बाद दो रास्ते जेल में बिताए थेl जिसके बाद उन्हें जमानत मिली थीl जिसने अभिनेता को बिना अदालत की इजाजत के देश छोड़ने को मना किया थाl


आपको बता दें कि काले हिरण के शिकार मामले में पांच आरोपियों में से चार को कोर्ट से बरी कर दिया गया और सलमान खान को दोषी करार दिया गया थाl सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई थीl 7 अप्रैल को सलमान खान को जमानत पर रिहा कर दिया गया और विदेश जाने पर रोक लगा दी थीl




अब सलमान खान को विदेश जाने की छूट मिल गई हैl सलमान खान आपने फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका, कनाडा और नेपाल की यात्रा पर जा सकते हैंl  

No comments:

Post a Comment