Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Tuesday, 17 April 2018

फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर रहती थी बिजी पत्नी, इसलिए मार डाला

गुडगांव शहर से खबर आई हैl एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी कि वह हर वक्त सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थीl गुड़गांव के सेक्टर 92 में सारे होम सोसाइटी में शुक्रवार को लक्ष्मी (32) की हत्या कर दी गई थीl


पुलिस ने उसके पति हरिओम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआl हरिओम ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर हर वक्त व्यस्त रहती थीl समय पर न खाना देना, घर का कोई काम नहीं करना,पति का ख्याल ना रखना उसकी आदत बन गई थीl

आरोपी हरिओम ने बताया :दोस्तों से बात करने के दौरान सब कुछ भूल जाती थीl दो बच्चों को इसी वजह से हरिओम ने हॉस्टल में डाल रखा थाl लेकिन पत्नी में कोई सुधार नहीं थाl उसकी आदत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थीl

सारे दिन फोन पर चिपके रहती थी:
अपनी पत्नी को सारे दिन फोन पर चिपके रहना, फेसबुक और व्हाट्सएप्प पर बने रहना अच्छा नहीं लगता थाl उसी से तंग आकर पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दीl सारे होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को महिला की हत्या के आरोप में पति ने इस बात का खुलासा किया


रिमांड पर पूछताछ के दौरान उसने बताया, कि उसकी पत्नी घर और बच्चों पर ध्यान नहीं देती थीl समय पर खाना नहीं बनाती थीl घर का कोई भी अन्य काम नए करने से वह परेशान रहता थाl हर समय उनका झगड़ा होता रहता थाl पत्नी को बार बार समझाने पर भी उसमें कोई सुधार नहीं थाl पत्नी की इसी आदत की वजह से उसने बच्चों को भी हॉस्पिटल में भेज दिया थाl उसके बावजूद पत्नी में कोई सुधार नहीं थाl

रिपोर्ट के अनुसार:
शुक्रवार को सेक्टर 92 स्थित सारे होम सोसाइटी में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थीl इसका आरोप उसके पति हरिओम पर लगा. मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कियाl इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गयाl पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीl कभी फेसबुक तो कभी व्हाट्सएप्प इस चक्कर में घर का काम नहीं करती थीl इसी वजह से दोनों में झगड़ा होता थाl  शुक्रवार को मामला ज्यादा बिगड़ने पर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दीl

आरोपी घर में ही मौजूद रहा:
वारदात के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा. कई घंटों तक महिला को उसके परिवार वाले कॉल करते रहे लेकिन जवाब नहीं मिला. शक होने पर लक्ष्मी के पिता गांव नवादा फतेहपुर निवासी बलवंत सिंह यहां पहुंचे. इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गईl

रिमांड के बाद जेल:
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया. शनिवार को कोर्ट में पेश किया 2 दिन के रिमांड पर लिया गया रिमांड अवधि के दौरान उसने यही कहा कि पत्नी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चक्कर में परिवार को भूल चुकी थीl इसी को लेकर हर दिन झगड़े होते थेl इन जगहों के चलते ही दोनों बच्चों को भी घर से दूर रखा हुआ थाl सेक्टर थाने के एएसआई ने बताया कि आरोपी को रिमांड अवधि खत्म होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गयाl जहां से उसे जेल भेज दिया गयाl आरोपी ने बताया की बारबार  समझाने के बाद भी महिला की इन आदतों में कोई सुधार नहीं आया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

No comments:

Post a Comment