Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Sunday, 15 April 2018

किसने बोला यह कि जान दे दूंगी, पर रेप रोकने का सिस्टम बनवाकर रहूंगी

आए दिन देश में रेप के मामले सामने आ रहे हैंl जिससे देश की औरतें, बहनों और बेटियों को काफी दहशत में डाल दिया हैंl आज देश की औरतें घर से बाहर निकलने में कतराते हैंl क्योंकि हर रोज कहीं ना कहीं किसी राज्य में रेप की खबर सामने आ जाते हैंl


रेप के विरोध में एक बार फिर पूरा देश उबाल पर हैl क्योंकि अभी कुछ समय से रेप के मामले काफी बढ़ गए हैl जिससे देश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरा देश चिंतित हैl रेप के विरोध में राजघाट के पास दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद अनशन पर बैठी हैं और स्वाति ने कहा है कि' जान दे दूंगी, लेकिन रेप रोकने का सिस्टम बनवा कर ही रहूंगीl




स्वाति ने अनशन के दौरान मं महिला आयोग का काम किया और कई फाइलों को भी देखाl स्वाति शनिवार सुबह राजघाट पर बापू की समाधि पर पहुंची थीl उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का भरोसा नहीं देते. तब तक वह अपना अनशन नहीं छोड़ेगी.


उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान पर कहा कि यह घटनाएं 2 दिन से नहीं हो रही हैंl रोज हमारे देश में हजारों निर्भया सामने आ रही हैंl यह व्यवस्था रोज उनका रेप कर रही हैंl उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनको देश को बताना चाहिए. कि वह कब देश में ऐसा सिस्टम बनाएंगे, जिसमें पुलिस की जवाबदेही तय होl  देश में इतने फास्ट ट्रैक कोर्ट हो कि अपराधी को 6 महीने में फांसी की सजा हो सकेl
उन्होंने कहा कि यहां नेता सिर्फ बात करते हैंl उन्होंने कहा कि मैं तब तक अनशन पर रहूंगी, जब तक बच्चों से रेप करने वालों को 6 महीने के अंदर फांसी देने का कानून नहीं बन जाता.  आपको बता दें कि स्वाति शनिवार से अनशन पर हैl
 इस अनशन पर निर्भया की मां भी स्वाति का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचीl


समता स्थल पर पहुंची निर्भया की मां ने कहा, कि उन्हें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हम ऐसे समाज में रह रहे हैंl जिसके साथ ऐसी घटनाएं होती हैl उसी को सारी तकलीफ झेलनी होती हैl हमें ही न्याय और सुरक्षा की लड़ाई लड़नी होती हैl

    


जिसने अपराध किया उसका कुछ नहीं होता. धरना हमें देना होता हैl भूख हड़ताल हमें करनी होती हैl कभी हाईकोर्ट जाओ तो कभी सुप्रीम कोर्ट.  लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती.
स्वाति ने कहा कि रेपिस्ट हिंदू है या मुसलमान, यह कहकर हमें गुमराह किया जाता हैl दर्द और तकलीफ एक तरह के हैl इसे हम रोज महसूस कर रहे हैंl


रेप के मामले में सरकार को चाहिए कि कैसा कठोर से कठोर कानून बने, ताकि जो लोग ऐसी हैवानियत पर उतरते हैंl वह ऐसा काम करने की सोचना भी भूल जाए.  क्योंकि जब तक कोई कठोर कानून नहीं आएगा, इन अपराधों पर लगाम आसानी से नहीं लगाया जा सकताl


फटाफट खबरों के लिए हमें फॉलो करें
Facebook page : kamaalkikhabar

No comments:

Post a Comment