Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Monday, 26 March 2018

रखो अपना कार AC सही ताकि आप सड़क पर रहे कूल-कूल.....

गर्मी ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैंl  ऐसे में यह आपके लिए सही वक्त हैl  जब आपको अपनी कार का AC चेक करा लेना चाहिएl  अगर आपका AC सही से काम नहीं कर रहा हैंl तो सर्विसिंग के लिए गाड़ी देने में कतई भी देरी ना करेंl
कैसे चेक कर अपनी कार का AC और कब हो सकती है आपको इसकी मरम्मत की जरूरत,  आप कुछ इन बातों पर ध्यान दे सकते हैंl जिससे आपको सफर में दिक्कत ना होl

क्या-क्या करवाना चाहिए चेक:
सबसे पहले कूलेंट जरूर चेक करवाएंl अगर कार का कूलेंट लेवल कम हो चुका हैl तो इसे रिफिल करवाना जरूरी हैंl
कार का रेडिएटर भी साफ होना चाहिएl  क्योंकि कार के ज्यादा गर्म होने पर भी AC ट्रिप कम हो जाएगाl
AC की गैस चेक करवा लेंl अगर गैस लीक हो रही हैl तो उसे ठीक करवा कर गैस भरवा लेनी चाहिए


  • AC के वेंट  से अगर हवा कम आ रही हैl तो इस बात की आशंका है कि कॉइल में डस्ट जमा हो गई हैl  इसे भी साफ करवाना ना भूलेंl


  • आमतौर पर कार की सर्विस कराते समय AC की सर्विस नहीं होतीl  लेकिन अब जबकि गर्मी आ चुकी हैंl आपको AC की सर्विस के लिए भी सर्विस सेंटर पर बोलना चाहिए


  • अगर AC का कंप्रेसर ठीक काम नहीं कर रहा हैl या कंडेनसर साफ नहीं हैl या बेल्ट ढीली या खराब हो चुकी है तो भी ठीक से काम नहीं कर पाताl  यह सारी चीजें सर्विस के वक्त ही ठीक करवाई जा सकती हैंl


  • ध्यान रखें कि कार के अंदर खासतौर पर अगले हिस्से में ज्यादा देर ना होl अगर होगी तो हवा के साथ-साथ धूल को भी खींच लेगा और कूलिंग कॉइल जैम हो सकती हैl


कब कराएं एसी की सर्विस:
AC की सर्विस कराने का सबसे अच्छा समय होता हैl जब गर्मियां शुरू होती है यानी कि अप्रैल के महीने में AC की सर्विस कराकर पूरी गर्मी चैन से गाड़ी में सफर कर सकते हैंl AC की सर्विस हमेशा कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से ही कराना अच्छा होता हैl क्योंकि कार के मॉडलों में आजकल काफी जल्दी से नए मॉडल आ रहे हैंl

ताकि ठंडी जल्दी हो आपकी कार:
  • तेज गर्मी में कार को हमेशा छाया में ही खड़ी करेंl लेकिन मजबूरी में धूप में खड़ी करनी हो तो डैश बोर्ड पर तोलिया या कोई कपड़ा डाल दें l शीशों पर हल्की फिल्म भी लगवा सकते हैंl जिसमें विजिबिलिटी तय मानकों के मुताबिक हो यानी आगे-पीछे 70 फ़ीसदी और साइड में 50 फ़ीसदी लगवा सकते हैंl

  • अगर आपकी कार ज्यादा देर से धूप में खड़ी है तो कार के अंदर का टेंपरेचर बाहर के टेंपरेचर से 3-4 डिग्री ज्यादा हो जाता हैl ऐसे में अगर आप कार के शीशे बंद करके AC चलाएंगे तो कार ठंडा होने में बहुत समय लगेगाl  इस समय में ब्लोअर को फ्रेश एयर मोड पर रखकर फुल स्पीड पर ऑन करके खिड़की खोल दे और 4 से 5 मिनट तक ऐसे ही खोलकर रहने देंl जब गर्म हवा निकल जाए तो कार में बैठकर AC ऑन करें और ब्लॉक को रिसाइकल मोड पर डाल देl
              Do you eat eggs, then keep these things carefully

  • AC के साथ-साथ AC की सही काम करने के लिए कार के अंदर का मटीरियल भी ठीक होना चाहिएl कॉटन के सीट कवर होने से कार जल्दी ठंडा हो जाता हैl तो हमें कॉटन के सीट कवर लगाने चाहिएl

No comments:

Post a Comment