Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Wednesday, 28 February 2018

Fake doctor caught at AIIMS trauma center Delhi


देश के सबसे बड़े एम्स हॉस्पिटल में मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गयाl वह गले में स्टेथोस्कोप लगाकर घूम रहा थाl ताकि उस पर किसी का कोई शक ना होl

एम्स ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी से मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गयाl उसे ऑर्थोपेडिक इमरजेंसी से पकड़ा गयाl उस पर शक होने पर सिक्योरिटी ने उससे पहचान पत्र मांगाl लेकिन यह उसे दिखा नहीं पायाl इसके बाद इसे पकड़ लिया गया और फिर पुलिस के हवाले कर दियाl


यह भी पढ़ें: Do you eat eggs, then keep these things carefully

साउथ दिल्ली के डीसीपी ने बताया :
DCP रोमिल बानिया ने बताया कि आरोपी फर्जी डॉक्टर का नाम आरएस गुप्ता हैl मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला हैl आरोपी दिल्ली में राजपूर खुई छतरपुर में रह रहा थाl एम्स के चीफ सिक्योरिटी अफसर सत्येंद्र कुमार ने बताया, यही आरोपी डॉक्टर 5 फरवरी को भी इमरजेंसी में देखा गया थाl
5 फरवरी को इमरजेंसी में देखा गया थाl परंतु उस वक्त वह पकड़ में नहीं आया, लेकिन हमने इसके ऊपर निगरानी शुरु कर दी थीl मंगलवार सुबह जैसे ही  इमरजेंसी में दाखिल हुआ और एक डॉक्टर से इसने अपनी एक जानकार मरीज को देखने की बात कही, इसी दौरान इसे पहचान लिया गया थाl

पहचान के लिए मांगा ID प्रूफ:
इस आरोपी डॉक्टर से अपनी पहचान पत्र यानी ID कार्ड मांग गया तो वह घबरा गयाl जो किसके पास नहीं थीl इस मामले में पुलिस को एम्स के डिप्टी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर आरएस रावत ने पुलिस में शिकायत की l

यह भी पढ़ें: Chicken food may be deadly, but why?

पुलिस ने बताया कि पहले इसने बताया कि इसने 2000 में एमबीबीएस किया और 2006 में एमएसl
इसने अपने गले में स्टेथोस्कोप टांग रखा थाl पहली नजर में देखने से यह डॉक्टर लग रहा थाl

बताया जाता है कि वह एक महिला के साथ आया थाl जिसे अपनी पत्नी बता रहा थाl उस महिला ने भी इसे अपना पति बताया थाl इस इस मामले की जांच भी की जा रही है कि क्या यह दोनों पति-पत्नी है या नहीं. 

इनके पीछे क्या कोई साजिश हैंl इस मामले में यह जांच की जा रही हैंl कि आखिर आरोपी फर्जी डॉक्टर क्यों बनाl क्या यह मरीजों से पैसे लेकर उन्हें एम्स में जल्दी दिखाने के लिए ऐसा कर रहा थाl या फिर इसके पीछे कुछ और मकसद इन सब सारी बातों का पुलिस की जांच जारी हैl

No comments:

Post a Comment