Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Wednesday, 10 January 2018

अब साइकिल भी बुक होगी मोबाइल ऐप से

जिस तरह राइड के लिए बस,ऑटो या टैक्सी बुक करते हैंl इसी तरह आप अपने मोबाइल ऐप के जरिए साइकिल भी बुक कर सकते हैंl
अपनी छोटी राइड के लिए आप बस ऑटो या टैक्सी का इंतजार करने के बजाय अब आप मिनट में किराए पर साइकिल ले सकेंगे. इसके लिए आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करना होगाl जिससे आपके आसपास की साइकिल की लोकेशन ट्रैक हो जाएगी l


खास बात यह है:
कि आप इन साइकिल के लाॅक अपने मोबाइल की स्क्रीन से स्कैन करके खोल सकेंगे. आप इंहें कहीं भी छोड़ सकते हैंl यह सुविधा फिलहाल न्यू गुडगांव में हैंl

घंटे के हिसाब से होगा किराया:
एक प्राइवेट कंपनी ने एक ऐप बनाया हैl जिससे आप अपने शहर में कहीं से भी साईकिल की सुविधा पा सकते हैंl प्रति घंटे के हिसाब से किराया लिया जाएगाl केवल ₹10 प्रति घंटे के हिसाब से 5 किलोमीटर के एरिया में इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैंl शुरुआत में यह आपको गुडगांव के सभी मेट्रो स्टेशन साइबर हब,उद्योग विहार और गोल्फ कोर्स रोड पर मिल सकती हैंl कंपनी की सीईओ आकाश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही 2000 साइकिल शहर को मिलने वाली हैl

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल:
Play Store से मोबीसी एप डाउनलोड करने के बाद आपको अपने आस-पास मौजूद साइकिल की लोकेशन नजर आएगीl उसके बाद अपने आधार कार्ड की डिटेल देने के बाद 399 रुपए सिक्योरिटी मनी देनी पड़ेगीl स्टूडेंट के लिए यह राशि ₹149 होगीl जो राइड के बाद वापस मिल जाएगीl अपने मोबाइल से साइकिल की सीट के नीचे दिए गए कोड को स्कैन करने के बाद यह आलोक हो जाएगीl इस्तेमाल के हिसाब से पेटीएम अकाउंट से पैसे कट जाएंगेl

कहां कहां उपलब्ध होंगी:
कंपनी की सीईओ आकाश गुप्ता ने बताया कि अभी शुरुआत में यह साइकिल आपको गुडगांव की सभी मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होंगी, जैसे साइबर हब, उद्योग विहार, गोल्फ कोर्स रोड पर यह आपको मिलेंगीl

No comments:

Post a Comment