Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Friday, 29 December 2017

do you know? Someone is making money from your mobile.

यह सुनकर आपको अजीब लगेगा l आप यकीन नहीं करेंगे l की ऐसा भी हो सकता है l क्या आप जानते है l कि आपके मोबाइल फोन से कोई और पैसा कमा रहा है?  हां यह सच है l ऐसा आपके गैजेट की कंप्यूटिंग पावर का एक हिस्सा किसी और काम में लगाकर किया जा सकता है l
 

रिसर्चर का कहना हैं:
सिक्योरिटी रिसर्चर इंदरजीत भुईया ने बताया,  'ज्यादा ट्रैफिक वाली भारतीय वेबसाइट्स को इस पर नजर रखनी चाहिए l' उन्होंने साइबर सिक्योरिटी में एक खामी का जिक्र किया l
इसका पता वनाक्राई रैसमवेयर अटैक के दौरान पता चला था l दरअसल, मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र का इस्तेमाल कर क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग 2013 से हो रही है l इंद्रजीत ने कहा, 'कई साल की खामोशी के बाद सितंबर में कॉइनहाइव नई Browser पर आधारित माइनिंग सर्विस शुरू करने के बाद में बहुत तेजी आई है l'  कॉइनहाइव जो सर्विस ऑफर करती है l उसमें वेबसाइट के मालिक अपने कोड का इस्तेमाल करके विजिटर हार्डवेयर की पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं l


इंद्रजीत ने कहा, 'अगर हजार लोग किसी टिकट बुकिंग वेबसाइट को विज़िट करते हैं l तो मालिक हजार कंप्यूटर के CPU पावर का इस्तेमाल करके क्रिप्टो करेंसी कमा रहे हैं l या कमा सकते हैं l'

एक रिपोर्ट के मुताबिक:
2017 के आखिर के कुछ महीनों में वेबसाइट और लोगों के फोन का इस्तेमाल कर वर्चुअल करेंसी बनाने में काफी तेजी आई है l इस प्रक्रिया को क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग कहते है l सिमटेक के मुताबिक, चोरी का यह काम करने वाले ऐप्स की संख्या में 34% की बढ़ोतरी हुई है l यह काम एक कोड के जरिए किया जाता है l कोड को किसी वेबसाइट पर (इनकारपोरेट) जोड़ दिया जाता है l इसके बाद कोई भी यूजर्स उस वेबसाइट को यूज करता है l या उस पर कोई भी काम करता है l तो साइबर अपराधी मोबाइल की कंप्यूटिंग पावर इस्तेमाल करके माइनिंग शुरू कर देते है l
मिसाल के लिए आईआरसीटीसी जैसी वेबसाइट पर रोजाना एक करोड़ विजिटर्स टिकट बुकिंग करने आते हैं l रिसर्चस का कहना है कि हैकर्स के लिए यह माइनिंग का एक बहुत ही शानदार मौका हो सकता है l

कैसे कमाते हैं?
# क्रिप्टो कॉइन किसी भी केंद्रीय अथॉरिटी द्वारा नहीं बनाए जाते हैं l
# यह कंप्यूटर कोर्ट द्वारा बनाया गया पैसा है l
# एक कॉइन बनाने के लिए भारी कंप्यूटिंग पावर की  जरूरत होती है l

एक ब्लॉगर के मुताबिक:
एक कोर्ट किसी वेबसाइट पर लागू करना आसान बात है l इस तरह यूजर के मोबाइल की कंप्यूटिंग पावर को वर्चुअल करेंसी बनाने में लगा दिया जाता है l वेबसाइट में जितने ज्यादा विजिटर उतना ही फायदा होगा l

No comments:

Post a Comment