Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Thursday, 7 December 2017

Love jihad के चक्कर में कुल्हाड़ी से हमला, फिर जिंदा जलाया

राजस्थान के राजयसमंद जिले में सांप्रदायिक घृणा और मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना घटित हुई हैl जिसको सुनकर आप चौक जायेंगे और आपका दिल दहल जाएगाl यहां पर एक व्यक्ति ने 'लव जिहाद' के नाम पर मुस्लिम मजदूर पर कुल्हाड़ि से हमला कर दिया.  कई जगह हमला करने के बावजूद उसका मन नहीं भरा तो उस व्यक्ति ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दीऔर जिंदा जला दिया. 

मर्डर करते हुए का वीडियो,  जिहादियों को धमकी:
यहां पर एक व्यक्ति ने लव जिहाद के चक्कर में एक मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और भी बर्बरता करते हुए उसने मजदूर व्यक्ति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. इस बर्बरता करते हुए कांड का आरोपी ने वीडियो भी बनवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दियाl हत्या को अंजाम देने के दौरान वह चिल्लाता रहा और कह रहा था कि जिहादियों हमारे देश से चले जाओ, हमारे देश से हट जाओl वीडियो बनाने के लिए उसने अपने नाबालिक 14 वर्षीय भतीजे की मदद ली.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:
गुरुवार को राजस्थान पुलिस ने आरोपी शंभू नाथ रायगर को गिरफ्तार कर लियाl जो राजसमंद का रहने वाला हैl इससे पहले एक अन्य वीडियो में भी रायगढ़ अपने घिनोने कृत्य को सही ठहराते हुए, एलान करता हुआ दिखाl कि उसने एक लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया हैंl आरोपी वीडियो में धमकी भी दे रहा हैl कि इस लव जिहाद में शामिल लड़की का भी यही अंजाम होगा.  इस घटना में जिस शख्स की हत्या की गई उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मोहम्मद अफरजूल (48 साल) के रूप में हुई हैl पुलिस को राजसमंद जिले के राजनगर में एक अधजला शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. जिसकी शिनाख्त करते हुए पता लगा कि यह शव पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मोहम्मद अफरजूल का हैl जो यहां पर मजदूरी करने के लिए आया हुआ थाl
यह भी पढ़ें:
राजस्थान के गृहमंत्री ने हत्याकांड की पुष्टि:
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इस हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया हैl यह बेहद डरावनी घटना हैl कि आरोपी ने इस शख्स की इस तरीके से हत्या की और इसका वीडियो भी बनवाया एडीजी क्राइम ब्रांच के पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक वीडियो जिसमें रायगढ़ भड़काऊ बातें करता दिख रहा हैl वह एक स्थानीय मंदिर में शूट किया गया हैंl जोकि मोहम्मद अफरजूल की हत्या के तुरंत बाद तैयार किया गया.
राज नगर पुलिस ने आईपीसी की तहत धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने)के तहत केस दर्ज कर लिया. मोहम्मद अफरजूल राजसमंद में मजदूरी करते थे और उनका परिवार भी साथ रहता था. हत्या के बाद राजसमंद में पुलिस हालात पर नजर रखे हुए ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे!
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल CM ने कहा:
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल CM ने कहा है, कि हम बंगाल के एक मजदूर की राजस्थान में की गई हत्या की निंदा करते हैl कैसे लोग इस हद तक अमानवीय हो सकते हैl यह बहुत दुखद हैl

No comments:

Post a Comment