Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Wednesday, 1 November 2017

काम यह करो और iPhone X पर पाओ 10,000 की छूट

हाल ही में iPhone X लांच हुआ है,अब Airtel ने घोषणा की है कि कंपनी iPhone X को हाल ही में लॉन्च हुए ऑनलाइन स्टोर के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाएगी | परंतु यह केवल पोस्टपेड ग्राहकों को स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफार्म खरीदने के लिए उपलब्ध होगा |

अभी  iPhone X ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है|  Airtel 3 नवंबर शुक्रवार को शाम 6:00 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराएगी |



पहले आओ पहले पाओ

Airtel  ने घोषणा की है,  कि यदि ग्राहक iPhone X को सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं| तो Airtel ₹10000 कैशबैक देगी | परंतु ध्यान रहे यह ऑफर केवल 3 तारीख शुक्रवार शाम 6pm IST से शनिवार 7am IST तक  उपलब्ध होगा | पहले आओ पहले पाओ के आधार पर iPhone X पोस्टपेड ग्राहकों को सेल किया जाएगा |

इसके लिए ग्राहक को पूरा भुगतान करना होगा|  इसमें EMI का ऑप्शन नहीं होगा | कंपनी का कहना है कि जो प्रीपेड ग्राहक iPhone Xको ऑनलाइन स्टोर से खरीदना चाहता है उन्हें पोस्टपेड प्लान में जाना होगा |

iPhone X के लिए प्री-आर्डर

भारत में iPhone X के लिए प्री-आर्डर 27 अक्टूबर को शुरू किया गया था | और 3 नवंबर से इसे ऑनलाइन ऑफलाइन चैनलों के द्वारा खरीदा जा सकता है | और इसके 2 स्टोरेज 64 जीबी और 256 जीबी में खरीदा जा सकता है | इसकी कीमत 89000 रुपए और 1,020,000 रखी गई है |

आपको एक बात और बता दे रिपोर्ट के मुताबिक iPhone X की टूटी स्क्रीन को बदलवाने का खर्च आपको 41,600 रुपए तक आ सकता हैं, जो लगभग आईफोन 7 की कीमत के बराबर होगी |

मेंटेनेंस और रिपेयर

iPhone X खरीदने वाले ग्राहक को मेंटेनेंस और रिपेयर के लिए भी अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी |
अगर आज फोन की स्क्रीन एक बार टूटती है तो 89000 का iPhone आपको 1,30,000 का पड़ जाएगा |  साथ ही यह भी रिपोर्ट आई है कि रिपेयरिंग कॉस्ट को 35 से 38 तक किया जा सकता है |  फिर भी इस समय मेंटेनेंस काफी महंगा होगा | ग्राहक चाहे तो प्री-बुकिंग के साथ ही iPhone X का इंश्योरेंस भी करा सकते हैं |

यह भी पढ़े:  मिस वर्ल्ड बनी, भारत की मानुषी छिल्लर



No comments:

Post a Comment