आपको जानकर आश्चर्य होगा की 108 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को करोल बाग से हटाया जाएगा | किसी याचक कर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, कि अवैध निर्माण की वजह से यहां काफी दिक्कत रहती हैं | दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है |
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है, कि वह राष्ट्रीय राजधानी में अवैध निर्माण को लेकर काफी सख्त है | और नाराजगी जाहिर कहां है | और अथॉरिटी को कहां है कि वह सेंट्रल दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के लिए विचार करें | करोल बाग में लगेगी 108 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा एयरलिफ्ट के जरिए दूसरी जगह लगाने पर विचार करें |एयरलिफ्ट के जरिए शिफ्ट
एक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी हरिशंकर की बेंच ने कहा है, कि अमेरिका में कई गगनचुंबी इमारतों को अपनी जगह से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है | उन्होंने कहा कि जब अमेरिका यह गगनचुंबी इमारत को एक जगह से दूसरी जगह पर एयरलिफ्ट के जरिए शिफ्ट कर सकता है तो हम भी कर सकते हैंl तो हम क्यों नहीं कर सकते |उन्होंने कहा यदि सिविक बॉडी किसी एक जगह पर कानून का पालन करके दिखा दे, तो दिल्ली वालों के माइंड सेट में अंतर दिखने लगेगा |
हमारी आस्था का प्रतीक
निगम निकायों को कई बार मौका दिया जा चुका है | लेकिन ऐसा कोई नहीं करना चाहता |
लोगों का कहना है की यह हमारी आस्था का प्रतीक है | और यह दिल्ली की पहचान है करोल बाग को काफी लोग हनुमान की प्रतिमा के नाम से भी जानते हैं | लोग कहते हैं, की अगर ऐसा होता है तो यह बहुत गलत होगा | बेंच ने प्रशासन से कहा कि वह हनुमान मूर्ति को एयरलिफ्ट करने के बारे में विचार करें | LG से बात करें |
हाईकोर्ट ने यह सुझाव उस याचिका पर सुनवाई करते दिया गया जिसमें करोल बाग इलाके में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देने की मांग की गई थी | अब देखना है कि दिल्ली सरकार और प्रशासन, निगम निकाय इस बारे में क्या विचार करती हैं|
यह भी पढ़े : 144 रुपए में अनलिमिटेड कॉल और 4जी डाटा लाया Airtel
यह भी पढ़े : 144 रुपए में अनलिमिटेड कॉल और 4जी डाटा लाया Airtel

No comments:
Post a Comment