प्रमुख निजी घरेलू मोबाइल ब्रांड Micromax ने BSNL के साथ मिलकर 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन भारत1(Bharat 1) लॉन्च किया है | कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह फोन जिसमें 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है |
Micromax और BSNL सबसे बेहतर मोबाइल अनुभव मुहैया कराने के लिए मिलकर काम करने को वचनबद्ध है | कंपनी ने कहा कि Micromax Bharat 1 4जी फोन देश के डिजिटल खाई को पाटने का काम करेगा | साथ में यूजर्स को बेहतर कम दर ₹97 प्रतिमाह पर बीएसएनएल की अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा सेवाएं देगा |
Micromax और बीएसएनएल दोनों का लक्ष्य उन लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है जो अभी तक नहीं जुड़े हैं | हम भारत में उनके साथ इस लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे |
Micromax और BSNL सबसे बेहतर मोबाइल अनुभव मुहैया कराने के लिए मिलकर काम करने को वचनबद्ध है | कंपनी ने कहा कि Micromax Bharat 1 4जी फोन देश के डिजिटल खाई को पाटने का काम करेगा | साथ में यूजर्स को बेहतर कम दर ₹97 प्रतिमाह पर बीएसएनएल की अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा सेवाएं देगा |
बीएसएनएल का लक्ष्य
भारत 1 के साथ Micromax और बीएसएनएल का लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को 4जी फोन का यूज कराना हैं | जो इंटरनेट से नहीं जुड़े हैं | Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने कहा BSNL देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता है और इसका नेटवर्क देश के कोने कोने में उपलब्ध है |Micromax और बीएसएनएल दोनों का लक्ष्य उन लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है जो अभी तक नहीं जुड़े हैं | हम भारत में उनके साथ इस लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे |
माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी
BSNL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा,' हमें माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी पर गर्व है जो एक निजी घरेलू कंपनी है | जिसने भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 15 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स का योगदान दिया है |यह संख्या बढ़ती जा रही है | हमें भरोसा है हमें विश्वास है कि भारत वन फोन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल अनलिमिटेड डाटा का अनुभव मिलेगा | जो अब तक कभी नहीं मिला |

😊
ReplyDelete