Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Sunday, 7 October 2018

15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां होंगी जब्त: दिल्ली

अब दिल्ली में 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां ज्यादा दिनों तक सड़कों पर नहीं चल पाएंगी! क्योंकि दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पॉल्यूशन फैला रही इन डीजल गाड़ियों को जल्दी ही जब्त करने जा रही हैl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पोलूशन पर जाने वाली गाड़ियों के खिलाफ सोमवार से बड़ा अभियान शुरू कर चुकी हैl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम पोलूशन फैलाने वाली गाड़ियों की धर पकड़ तो करेगी ही उसके साथ ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट व एमसीडी की जॉइंट टीम डी रजिस्टर्ड की गई कारों को जप्त भी करेगीl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कुछ समय पहले ही 15 साल पुरानी दो लाख से ज्यादा डीजल गाड़ियों को डीरजिस्टर्ड किया है और इनके मालिकों के एड्रेस समेत लिस्ट तैयार की गई हैl



15 साल पुरानी गाड़ियां पब्लिक एरिया में पार्क नहीं

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने कहा  15 साल पुरानी गाड़ियां खासतौर पर हमारे निशाने पर हैं और पोलूशन के खिलाफ बड़े अभियान में हम इन 15 साल पुरानी गाड़ियों को जब्त करेंगे! ऐसा कहना है पोलूशन डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी का! डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया है कि 15 साल पुरानी कारों, टू व्हीलर, लाइट व्हीकल समेत सभी वाहनों को पब्लिक प्लेस में पार्क नहीं होने दिया जाएगा! ऐसी गाड़ियों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और मालिकाना हक खत्म कर दिया जाएगा!


जब्त पुरानी गाड़ियां वापस नहीं लौट आई जाएंगी

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कुछ सीनियर अधिकारी के मुताबिक डी-रजिस्टर्ड की गई गाड़ियों की लिस्ट तैयार हैl उसी के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा!  बड़ी-बड़ी कॉलोनियों में टीम जाएगी और कॉलोनियों के आसपास पब्लिक स्ट्रीट व रोड पर चेकिंग की जाएगी! जो भी पुरानी गाड़ियां खड़ी पाई गई उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा! उस गाड़ी के मालिक को नहीं लौटाया जाएगा! दिल्ली सरकार ने हाल में ही स्क्रेपिंग पॉलिसी नोटिफाई की हैl जिसमें प्रावधान किया गया हैl कि 15 साल पुरानी डीजल कारों को जब कीजिए!  और उस पर मालिक का कोई हक नहीं होगाl यानी कि कार मालिकों नहीं लौटाई जाएगी!


इन गाड़ियों पर होगा एक्शन

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पोलूशन के खिलाफ बड़े अभियान में ओवरलोडेड गाड़ियां, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलने वाली गाड़ियां, विजिबल पोलूशन, अवैध बसों, नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली स्कूल बसें, प्राइवेट वैन व प्राइवेट स्कूल वैन, प्राइवेट कार का कमर्शियल यूज़ करना, ग्रामीण सेवा, ई रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली पर एक्शन होगाl एनफोर्समेंट विंग की करीब 50 टीमों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया हैl