हर कोई पिता अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से करता हैl वह बेटी की शादी में इतना खुश हो जाता हैl सुख-दुख दूर कर बेटी की शादी की तैयारी में लगा रहता हैl पिता की यही सोच होती है कि उसकी बेटी एक अच्छे घर में जाए और उसे अच्छा वर मिले l
बड़े अरमान से सजाई थी बेटी की डोली:
एकपिता ने बड़े अरमान से बेटी की डोली सजाई थीl लेकिन शादी के 32 घंटे बाद उसकी अर्थी सजानी पड़ीl आरोप है कि ससुराल वालों ने 2लाख रुपए और बाइक के लिए गला दबाकर हत्या कर दीl मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैl
एकपिता ने बड़े अरमान से बेटी की डोली सजाई थीl लेकिन शादी के 32 घंटे बाद उसकी अर्थी सजानी पड़ीl आरोप है कि ससुराल वालों ने 2लाख रुपए और बाइक के लिए गला दबाकर हत्या कर दीl मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैl
राजस्थान के अलवर जिला के तिजारा थाना अंतर्गत गांव जैरोली के रमेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैl कि उनकी बेटी सपना (19) की शादी 30 अप्रैल 2018 को फिरोजपुर झिरका के गांव रावली के बलजीत के साथ बड़ी धूमधाम से की थीl शादी में काफी सामान, जेवरात भी दिये थेl आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले को ₹2लाख का दबाव बनाने लगेl इतना ही नहीं उन्होंने सपना को धमकी भी दी थीl कि अगर उसने उनकी मांग नहीं मानी तो वह उसे घर से निकाल देंगे l
आरोप है कि 1 मई 2018 को सपना के ससुराल वालों ने उसे पहले तो जमकर पीटा, फिर रात को निर्ममता से हत्या कर दीl इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मुख्य आरोपि मृतका के पति को पकड़ लियाl उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लियाl
पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने जावली गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना कियाl उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनके साथ इंसाफ होगाl थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि सपना की गला दबाकर हत्या की गई हैl अब इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति बलजीत, रोहतास, ओमप्रकाश, सुनील पुत्र किशनलाल आशा सुनीता, कांता देवी, सुमेरी, रामपाल दास , रामपाल दास की पत्नी और पति पत्नी के शिकायत खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज कराया हैl
* ₹2लाख के लिए हत्या का आरोपl
* 1 मई को रात को गला दबाकर हत्या की गईl
* शादी की रात से ही दहेज की मांग कर रहे थेl
* लड़की नहीं घरवालों को यह बात बताई थी, यह दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे हैंl
* लड़की ने यह भी बताया था कि ₹2लाख मांग रहे हैंl
बिटिया की कैसी हुई विदाई कि कभी नहीं लौटेगी: सपना के पिता ने बिलखते हुए बताएं कि शादी के बाद एक बार भी मायके नहीं आ सकी, इससे पहले ही दहेज लोभियों ने उसकी जान ले लीl रावली गांव के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 30 अप्रैल को दिन की शादी थीl 1 मई को खुशी-खुशी शेर-चौराहा पूजकर सारा परिवार आया थाl लेकिन अचानक ऐसी खबर से हर कोई हैरत में हैंl दहेज के लिए किसी चीज से बेटी की गला दबाकर हत्या कर दीl

