सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैl सलमान खान को सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई हैंl और वह आज शाम 6:30 बजे तक रिहा हो जाएंगेl सलमान खान को सेशन कोर्ट से 50000 की निजी मुचलके पर जमानत मिल गई हैंl
आज सेशंस कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए, सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई हैl काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर सेशंस कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थीl
जोधपुर सेंट्रल जेल में थे बंद
सलमान खान गुरुवार से ही जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद थेl आज सेशंस कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए उन्हें 50000 के निजी मुचलके के साथ जमानत दे दी
आज सुबह से ही यह संशय लगाया जा रहा था कि आज सलमान को जमानत मिलेगी या नहींl क्योंकि जिस जज ने सलमान खान को सजा सुनाई थीl उन जज का तबादला हो चुका हैl सुबह से ही अड़चनें थी पता नहीं आज उनके बेल पर सुनवाई हो पाएगी या नहीं और आखिरकार 3 बजे यह खुशखबरी आई कि सलमान खान को जमानत मिल गई हैl
आपको बता दें
कि सेशंस कोर्ट से जमानत का ऑर्डर पहले ट्राई कोर्ट में जाएगाl फिर उसके बाद ट्राई कोर्ट सलमान की रिहाई का ऑर्डर सेंट्रल जेल में भेजेगीl उसके बाद ही सलमान खान जेल से रिहा हो पाएंगेl
इस पूरी प्रक्रिया में शाम तक का समय लग सकता हैl अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 मई को होगीl कोर्ट ने कहा है कि इस दिन सलमान खान को कोर्ट के सामने पेश होना पड़ेगाl
सलमान खान के वकील महेश बोडा ने मीडिया को बताया कि जज ने कहा 'बेल ग्रांटेड' , कोर्ट ने कहा कि सलमान खान को 7 मई को कोर्ट में आना होगाl साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उनको देश छोड़ने से पहले कोर्ट की इजाजत लेनी होगीl
सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने पत्रकारों से बातचीत करते वक्त कहा: कि किसी भी निर्दोष को जेल से छूटा कर बहुत खुशी होती हैl
सलमान के वकीलों ने कहा:
सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा है कि जब इस मामले में ट्रायल चल रहा थाl तब भी सलमान जमानत पर रिहा थे, बाकी मामले में भी उन्हें जमानत मिलती रही है तो उन्हें जमानत मिलनी चाहिए. वकील ने यह भी कहा कि सलमान खान कोर्ट की हर शर्त को मानते हैंl इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए.
सरकारी वकील का विरोध:
सरकारी वकील सलमान की जमानत का विरोध करते रहे. सरकारी वकील ने कहा कि हिरण को गोली लगी थी और मेडिकल रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया हैl जो कि मेडिकल प्रमाण हमारे पास मौजूद हैl
यह भी पढ़ें:
रखो अपना कार AC सही ताकि आप सड़क पर रहे कूल-कूल.....
रखो अपना कार AC सही ताकि आप सड़क पर रहे कूल-कूल.....




