Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Thursday, 4 January 2018

Shocking news! 29 years old sangeeth Kumar claimed to be Aishwarya

यह खबर आपको अचंभित कर देगी. आपको यकीन नहीं होगा कि एक विशाखापट्टनम के रहने वाले संगीत कुमार का कहना हैl कि ऐश्वर्या राय के बेटे हैंl

IVF टेक्नोलॉजी के जरिए जन्म हुआl:
उनका कहना हैl उनका जन्म लंदन में IVF टेक्नोलॉजी के जरिए हुआl  2 साल तक ऐश्वर्या की मां वृंदा राय और पिता कृष्णराज राय ने ही पालन पोषण कि  हैl

उनके पिता विशाखापट्टनम ले आए:
29 साल के संगीत का आरोप हैl कि उनके पिता एदिवेलु रेड्डी उन्हें विशाखापट्टनम ले आए और तब से वह विशाखापट्टनम में ही रह रहे हैंl संगीत कुमार का कहना है कि मैं 27 साल से अपनी मां से अलग रहा,  लेकिन अब मैं अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ रहना चाहता हूंl

डाक्यूमेंट्स तहस-नहस:
इस शख्स के दावे को साबित करने के लिए उनके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं हैl उनका कहना हैंl उनके रिश्तेदारों ने सारे डाक्यूमेंट्स तहस-नहस कर दिएl मैंने उनको रोकना चाहा लेकिन उन्होंने मेरे डॉक्यूमेंट सब नष्ट कर दियाl

Tuesday, 2 January 2018

6 Murder from Iron Rod, Sleeping Police...

हरियाणा के पलवल शहर में सोमवार देर रात एक सनकी साइको ने 2:30 घंटे से भी कम समय में लोहे की रॉड से हमला कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दियाl यह सभी हत्या शहर के थाने के करीब लगभग 200 मीटर के दायरे में हुआl हालांकि सीसीटीवी फुटेज के बाद इस साइको को गिरफ्तार कर लिया गयाl जिसकी उम्र लगभग 40 साल और वह बल्लभगढ़ निवासी का हैl


पुलिस पर उठे सवाल :
पलवल शहर थाना एरिया के करीब 200 मीटर क्षेत्र में 6 लोगों की हत्या के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैl निजी अस्पताल में सुबह करीब 2:45 पर हत्या की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई. इसके बाद भी साइको किलर नरेश धनखड़ सड़कों पर पैदल घूमते हुए हत्या करता रहाl थाने के गेट के पास बने टॉयलेट के पास एक व्यक्ति की हत्या हुईl उसका शव सुबह तक पड़ा रहाl लेकिन पुलिसकर्मियों को जानकारी नहीं मिलीl सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दीl

एक के बाद एक 6 लोगों की हत्या:
साइको किलर ने लगातार एक के बाद एक 6 लोगों की हत्या कर दीl
1. पहली हत्या 2:35 पर निजी अस्पताल में की गई जिसका नाम हनीश था जो बुराका हथीन का निवासी थाl
2. दूसरी हत्या 2:50 पर मोती पार्क के पास दुकान के सामने की गईl जिसका नाम मुंशी राम निवासी हलालपुर का रहने वाला थाl
3. तीसरी हत्या 3:15 पर शहर थाने के गेट पर हुआ जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाईl
4. चौथी हत्या 4:10 पर सिटी मोड़ के पास हुई. जिस का शव मिला उस व्यक्ति की पहचान सुभाष उर्फ शिवनाथ के तौर पर हुई. जो शिकोहाबाद यूपी का रहने वाला थाl
5. 4:20 पर पांचवी हत्या हुई जो रसूलपुर मोड पर मस्जिद के पास हुई. मरने वाले का नाम सीताराम थाl जो पातली गेट का निवासी बताया गया हैl
6. 5:20 पर छट्टी हत्या को अंजाम दिया गया जो रसूलपुर चौराहे पर किया गयाl जिसकी हत्या की गई वह व्यक्ति खेमचंद नाम का पंचवटी कॉलोनी पलवल निवासी बताया गया हैl

संतरी होता तो बच जाती 3 की जान:
सनकी नरेश शहर में एक के बाद एक हत्या करता रहा और पुलिस कहीं नहीं नजर आई l तीसरी हत्या उसने शहर थाने के गेट पर की थीl इसी दौरान अगर थाने पर संतरी होता तो बाकी तीन लोगों की जान बचाई जा सकती थीl घटना के दौरान संतरी थाने के गेट पर नहीं थाl
बताया गया है कि 3 हत्या तो थाने के महज 50 मीटर के दायरे में हुईl जो हत्या हुई थाने के गेट पर, थाने के मोड पर, और थाने के पीछे इस तरह पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा हुआ हैl वहां मौजूद लोगों ने बताया है कि अगर पुलिस मुस्तैदी से अपना काम करती और गेट पर संतरी होता तो यह हत्या नहीं हो पाती पुलिसकर्मी थाने में सो रहे थेl
पुलिस को मंगलवार सुबह 7:00 बजे अलग-अलग जगह पर छह शव पड़े होने की जानकारी मिलीl जिसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गयाl पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उस पर भी हमला कर दियाl इसके बाद तीन चार पुलिसकर्मी घायल हो गएl आखिरकार पुलिस कर्मियों ने उसे लाठी मारकर काबू कियाl जिससे उसको ब्रेन हेमरेज हो गयाl
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी:
☆ आरोपी नरेश हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला हैl
☆ भिवानी में कृषि विभाग में ADO के पद पर तैनात थाl
☆ सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भी वह काम कर चुका हैl
☆ पढ़ाई में भी टॉपर रहा हैंl
सफदरजंग हॉस्पिटल में की गई ब्रेन सर्जरी:
आरोपी साइक्लोजिकल बीमारी से ग्रस्त हैl पुलिस ने उसे सफदरजंग में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक उनके दिमाग की नस में क्लॉट बन गयाl जिसकी वजह से ही ब्रेन सर्जरी करनी पड़ी. एक्सपर्ट का कहना है कि आरोपी संभवत: परसिस्टेंट डेल्यूशनल डिसऑर्डर से पीड़ित हैl इसके शिकार लोग बात-बात पर उत्तेजित हो जाते हैंl और झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैंl

पुलिस ने घायल कर आरोपी को पकड़ा:
पलवल में 6 लोगों की हत्या के आरोपी नरेश धनखड़ को सुबह करीब 8:50 पर अर्ध बेहोशी की हालत में बीके अस्पताल में लाया गया. इसके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी थेl बीके अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विकास शर्मा ने बताया कि नरेश के सिर में और कान के पास काफी चोट थीl प्राथमिक जांच के बाद सुबह करीब 9:45 पर सीटी स्कैन सेंटर की भेजने के बाद कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गयाl इसके बाद दोपहर तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गयाl विकास शर्मा ने बताया कि सिर में खून के थक्के जम जाने की वजह से नरेश को ब्रेन हेमरेज हुआ हैl

Sunday, 31 December 2017

These people will not be able to use WhatsApp in the new year. Are you also included in?

आपको इस नए साल में  WhatsApp की तरफ से एक झटका लगने वाला हैl इस ऐप की दुनिया में सबसे पापुलर इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp यूजर्स के लिए बेहद बड़ी खबर हैंl जो WhatsApp यूजर्स को परेशान करने वाली खबर हैl आपको बता देंl की 31 दिसंबर 2017 के बाद यानी 1 जनवरी 2018 से WhatsApp कुछ खास स्मार्टफोन और ऑपरेटिंग सिस्टम पासपोर्ट नहीं करेगाl
किन-किन स्मार्ट फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp :
आपको बता दें, WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी हैl कि 1 जनवरी 2018 से ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम,  ब्लैकबेरी 10 और विंडोज फोन 8.0 ओएस पर WhatsApp काम नहीं करेगाl यानी इस ओएस वाले यूजर्स नए साल पर WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगेl
आपको बता दें, WhatsApp ने इन दोनों ओएस प्लेटफार्म सपोर्ट को इस साल जून से बढ़ाकर दिसंबर तक किया थाl जो टाइम खत्म हुआl इसके अलावा ऐप Nokia s40 फोन भी सपोर्ट नहीं करेगा l
WhatsApp ने बताया है कि वह इन प्लेटफॉर्म के लिए नए फीचर डेवलेप नहीं कर रहा हैl ऐसे में कुछ फीचर्स कभी भी काम करना बंद कर सकते हैंl यह प्लेटफार्म इतने सक्षम नहीं हैl जो ऐप के फीचर्स को भविष्य में संभाल सकेंl ऐसे में इस पर ऐप सपोर्टिव नहीं हैl

खास बात यह है कि कुछ Android के पुराने वर्जन जिसको WhatsApp इस्तेमाल करने में दिक्कत आएगीl जो यूजर्स Android 2.5.7 जिंजरब्रेड या उससे पुराने ओएस का इस्तेमाल कर रहे हैl वह 1 फरवरी 2020 के बाद WhatsApp नहीं चला पाएंगे नहीं हैंl

इनको भी होगी दिक्कत :
WhatsApp ने कहा हम ओएस वर्जन में अपग्रेड करने की सिफारिश करते हैंl जिसमें 4.0 या उससे ऊपर का Android, 7 या उससे ऊपर का आईओएस या 8.1 या उससे ऊपर का विंडोज वर्जन शामिल हैl ताकि WhatsApp यूज करने में यूजर्स को दिक्कत ना हो l

आपको बता दें, इस बदलते समय में हर महीने WhatsApp नई फिचर अपने यूजर्स के लिए उतारता हैl ऐसे में कंपनी पुराने ओएस पर इन नए अपडेट्स को उपलब्ध नहीं कर पाती और अब यह ओएस ऐप्स सपोर्टिव नहीं हैl ऐसे में अगर स्मार्ट फोन या ओएस स्मार्टफोन पर WhatsApp चला रहे हैंl तो अपना ओएस का अपग्रेड कर ले नहीं तो WhatsApp नहीं चला पाएंगे l
यह भी पढ़ें Padmavati renamed the film.There will be 3 major changes in the film.